Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsPanchayat Meeting Resumes After Three Years Amidst Discontent Among Ward Members
कार्यकारिणी बैठक का विवाद सुलझाने पलमा पहुंचे बीडीओ

कार्यकारिणी बैठक का विवाद सुलझाने पलमा पहुंचे बीडीओ

संक्षेप:

पलमा पंचायत में तीन वर्षों से अधिक समय से कार्यकारिणी बैठक नहीं हो रही थी क्योंकि कई वार्ड सदस्य बागी हो गए थे। बीडीओ चंदन सिंह की उपस्थिति में बैठक हुई, जिसमें सभी सदस्यों ने अपनी शिकायतें रखीं। बागी सदस्यों ने आरोप लगाया कि बीडीओ ने दबाव डालकर हस्ताक्षर कराए। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की।

Jan 10, 2026 12:49 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share Share
Follow Us on

चितरा। पलमा पंचायत में सात वार्ड सदस्य बागी होने के कारण तीन वर्षों से अधिक समय से कार्यकारिणी बैठक नहीं हो रही थी। इस मामले में विवाद सुलझाने के लिए शुक्रवार को सारठ प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन सिंह, बीपीआरओ समेत अन्य अधिकारी पलमा पंचायत मुख्यालय पहुंचे। मौके पर बीडीओ ने कार्यकारिणी की बैठक बुलाई। जिसमें मुखिया, उपमुखिया व लगभग सभी वार्ड सदस्य बैठक में शामिल हुए। इस दौरान बैठक में बीडीओ व बागी वार्ड सदस्यों के बीच लंबी वार्ता हुई। बैठक से निकलने पर पत्रकारों के सवालों पर बीडीओ चंदन कुमार सिंह ने कहा कि कुछ वार्ड सदस्यों के नाराजगी के कारण लंबे समय से कार्यकारिणी की बैठक नहीं हो पा रही थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मेरी उपस्थिति में आज करीब सभी वार्ड सदस्य बैठक में शामिल हुए। बैठक के माध्यम सदस्यों ने अपनी बातें रखी है। उन सभी के बातों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य को गति दी जायेगी। इसके लिए सभी वार्ड सदस्यों से सहयोग की अपेक्षा है। कहा कि पंचायत के विकास फंड में 70 लाख रुपए के करीब फंड जमा है। अगर सभी का पूर्ण सहयोग मिले तो पंचायत का कायाकल्प हो सकता है। दूसरी ओर बीडीओ के चले जाने पर बागी उपमुखिया सुमन मल्लिक, वार्ड सदस्य संजय महतो, प्रीति टुडू, सुगुम सोरेन आदि ने आरोप लगाया कि बीडीओ द्वारा दबाव देकर कार्यकारिणी बैठक रजिस्टर में हस्ताक्षर कराया है। कहा कि बीडीओ द्वारा हम सभी को धमकी भी दी गई कि बैठक बाधित किया गया तो सभी पर मुकदमा दर्ज होगा। वार्ड सदस्यों ने कहा कि पंचायत में भ्रष्टाचार की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुआ। शिकायत का निपटारा की मांग बीडीओ से की गई तो उन्होंने कहा कि वो मामला बाद में देखेंगे। वार्ड सदस्यों ने यह भी कहा कि निष्पक्ष जांच नहीं हुआ तो हम सभी सामूहिक इस्तीफा देने को बाध्य होंगे। बैठक में बीपीआरओ श्रीकांत मंडल, मुखिया मदन कोल, पंचायत सचिव, कनीय अभियंता के अलावा ग्रामीण उत्तम सिंह, अर्जुन मल्लिक, बापी राय, विनोद सोरेन, राहुल सिंह आदि मौजूद थे।