विभागों की योजनाओं व जन-समस्याओं पर समीक्षा
देवीपुर, प्रतिनिधिदेवीपुर प्रखंड सभागार में पंचायत समिति की महत्वपूर्ण बैठक प्रखंड प्रमुख प्रमिला देवी की अध्यक्षता में की गई। शुरुआत उपस्थित सदस्यो

देवीपुर, प्रतिनिधि देवीपुर प्रखंड सभागार में पंचायत समिति की महत्वपूर्ण बैठक प्रखंड प्रमुख प्रमिला देवी की अध्यक्षता में की गई। शुरुआत उपस्थित सदस्यों के स्वागत व कार्यवाही प्रारंभ करने की अनुमति के साथ हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं सदस्यों ने भाग लिया और क्षेत्र की जनसमस्याओं, विकास योजनाओं तथा विभागीय कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में प्रधानमंत्री कुसुम योजना, आवास योजना, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा व्यवस्था, वन विभाग, विद्युत आपूर्ति, राशन वितरण, सामाजिक सुरक्षा, श्रम विभाग, पशुपालन एवं प्रमाण पत्र निर्गमन सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।
पीएम कुसुम योजना
पीएम कुसुम योजना के अंतर्गत लाभुकों को योजनाओं से जोड़ने एवं पंजीयन प्रक्रिया को सरल बनाने पर बल दिया गया। विद्युत विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि 23 मई 2026 को विशेष कैंप आयोजित कर बिजली समस्याओं का समाधान किया जाएगा तथा जर्जर तारों को बदलने की प्रक्रिया तेज की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में दवाइयों की उपलब्धता, डॉक्टरों की उपस्थिति, एम्बुलेंस संचालन, इमरजेंसी सेवा एवं प्रसव सेवाओं में सुधार हेतु निर्देश दिए गए। शिक्षा विभाग के अंतर्गत विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति, जन्म प्रमाण-पत्र, छात्रवृत्ति, मिड-डे मील एवं स्कूल सुविधाओं पर चर्चा की गई। वन विभाग द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रमों की समीक्षा की गई तथा अधिक पौधारोपण के निर्देश दिए गए। पंचायत क्षेत्र में आवास योजना से जुड़े लंबित मामलों एवं लाभुक समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, श्रम विभाग, दुर्घटना सहायता एवं प्रमाण पत्र निर्गमन की प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाने पर जोर दिया गया। राशन वितरण प्रणाली में अनियमितता पर गंभीर चर्चा हुई तथा आवश्यक कार्रवाई का प्रस्ताव पारित किया गया। पशुपालन विभाग से पशु वितरण योजनाओं एवं लाभुकों की सूची उपलब्ध कराने को कहा गया। बैठक में पंचायत समिति सदस्यों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया, जिनमें बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पेयजल व सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़े विषय शामिल रहे। सभी विभागों को समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु निर्देशित किया गया। प्रखंड प्रमुख प्रमिला देवी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
उपस्थित सदस्य
कौन-कौन रहे उपस्थित :-
मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश बारला, अंचल अधिकारी खोपलाल राम, मंत्री प्रतिनिधि तेजनारायण वर्मा, बिनोद कुमार प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुमार अभय प्रसाद, प्रखंड कृषि पदाधिकारी पंकज कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संजय कुमार, बीटीएम रामाधार सिंह, कनीय अभियंता अनुराग दास, कनीय अभियंता (पीएचइडी) जेनुल हक़, पंकज कुमार विद्युत विभाग, पंचायत समिति सदस्य रीना कुमारी, झारखंडी प्रसाद यादव, महारानी कुमारी, रजाउल मुस्तफ़ा, मीना देवी, आशा देवी, राजीव पासवान, सुनील हेंब्रम, पंचम कुमार मंडल, बेबी देवी, गीता देवी आदि उपस्थित थे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


