पंचायत समिति की बैठक में उठा गैस कालाबाजारी का मामला

Mar 13, 2026 12:53 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

पालोजोरी प्रतिनिधिप्रखंड सभागार में प्रखंड स्तरीय पंचायत समिति की कार्यकारिणी बैठक गुरुवार को हुई। अध्यक्षता प्रमुख उषा किरण मरांडी ने की। बैठक के क

पंचायत समिति की बैठक में उठा गैस कालाबाजारी का मामला

पालोजोरी प्रतिनिधि प्रखंड सभागार में प्रखंड स्तरीय पंचायत समिति की कार्यकारिणी बैठक गुरुवार को हुई। अध्यक्षता प्रमुख उषा किरण मरांडी ने की। बैठक के क्रम में पंचायत कार्यकारिणी द्वारा पिछली बैठक में लिए गए प्रस्तावों व अनुपालन को लेकर चर्चा के बाद विभागवार समीक्षा हुई। समीक्षा के क्रम में बाल विकास, शिक्षा, आपूर्ति, बिजली, पशुपालन, कृषि, मनरेगा पर बारी-बारी से चर्चा हुई। समीक्षा बैठक के क्रम में प्रमुख ने बताया कि बाल विकास द्वारा संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों का अनुश्रवण एलएस द्वारा नियमित अंतराल पर नहीं किया जा रहा है, जिससे केंद्रों के संचालन पर असर दिखता है। बिजली विभाग की समीक्षा के क्रम में कई पंचायत समिति सदस्यों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह बिजली पोल व तार जर्जर है, उसमें सुधार की आवश्यकता है।

एक सदस्य ने मामला उठाया कि क्षेत्र में गैस की कालाबाजारी हो रही है। बीडीओ ने बैठक में मौजूद आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जल्द ही गैस एजेंसी के संचालकों के साथ बैठक सुनिश्चित कराएं। बीडीओ ने कहा कि किसी भी सूरत पर गैस की कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में यह भी चर्चा हुई कि कई जगहों पर सड़क किनारे सूखे पेड़ हैं, जिस कारण किसी भी दिन दुर्घटना का कारण बन सकती है, ऐसे में इन सूखे पेड़ को हटाने की जरूरत है। वहीं प्रमुख उषा किरण मरांडी ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर की साफ सफाई का मुद्दा उठाया। प्रमुख ने मामला उठाया कि प्रखंड सह अंचल कार्यालय अवस्थित शौचालय गंदगी से भरे पड़े हुए इससे गलत संदेश जाता है। पशुपालन विभाग के समीक्षा के कम बताया गया कि अभी किसी तरह का कोई टारगेट नहीं है, लेकिन पुराने लाभुकों को उनके विभाग द्वारा नोटिस किया जाएगा।पंसस की जगह प्रतिनिधियों की मौजूदगी पर नाराजगी :-पंसस की कार्यकारिणी बैठक के दौरान पंचायत समिति सदस्यों की जगह उनके प्रतिनिधि के बैठने को लेकर सदन ने नाराजगी व्यक्त की और प्रतिनिधियों को बैठक से दूर रहने को कहा।बैठक को गंभीरता से नहीं लेने वाले कर्मियों को फटकार :-बैठक के माध्यम से इस बात को लेकर नाराजगी जाहिर की गई कि कुछ विभाग के अधिकारी बैठक को गंभीरता से नहीं लेते हैं। वैसे पदाधिकारी बैठक में खुद मौजूद नहीं रहकर प्रतिनिधि को भेज देते हैं जिससे सदन गुमराह होता है, क्योंकि उनके प्रतिनिधि आधी-अधूरी जानकारी लेकर बैठक में मौजूद रहते हैं। वैसे विभागीय पदाधिकारियों को हिदायत दी गई कि यही रवैया रहा तो कार्रवाई के लिए डीसी को प्रतिवेदन भेजा जाएगा। गुरुवार की बैठक में कुछ विभाग के पदाधिकारी अनुपस्थिति थे, जिनसे स्पष्टीकरण की बात कही गई। बैठक में उप प्रमुख पायल साधु बीपीआरओ सुभाष राय, मनरेगा बीपीओ हेलेना हेंब्रम, प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी ऋतु रोशनी मुर्मू सहित कई विभागों के अधिकारी व पंसस ने भाग लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।