सावन मेला के माध्यम से लोगों को नेत्रदान करने को किया प्रेरित

सावन मेला के माध्यम से लोगों को नेत्रदान करने को किया प्रेरित

संक्षेप:

- मारवाड़ी महिला समिति के दो दिवसीय सावन मेला का हुआ समापन अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति के बैनर तले पालोजोरी की मारवाड़ी महिला समिति द्वारा आयोज

Jul 25, 2025 03:39 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

पालोजोरी। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति के बैनर तले पालोजोरी की मारवाड़ी महिला समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय सावन मेला का समापन गुरुवार को हो गया। सावन मेला की शुरुआत बुधवार को हुई थी। पालोजोरी के कृष्ण पैलेस में आयोजित इस सावन मेला के माध्यम से मारवाड़ी महिला समिति की सदस्यों ने लोगों को जहां नेत्रदान के लिए प्रेरित किया वहीं कई तरह के स्टॉल लगाकर लोगों को खरीदारी करने के लिए भी बाध्य किया। मारवाड़ी महिला समिति की सदस्यों ने कृष्णा पैलेश में आयोजित सावन मेला में राखी, सलवार सूट, साड़ी,दुपट्टा, टेडी वियर, पेस्टी सहित चाट, गोलगप्पे का स्टॉल लगाया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

यह स्टॉल सह प्रदर्शनी एक ओर जहां आकर्षण का केंद्र था, वहीं लोग इन स्टॉलों में जरूरत की चीजें खरीदते भी देखें गए। जानकारी हो कि पालोजोरी की मारवाड़ी महिला समिति द्वारा पिछले कई सालों से सावन मेला का आयोजन किया जाता रहा है। प्रत्येक साल की तरह इस साल भी कृष्ण पैलेस में बुधवार से दो दिवसीय सावन मेला की शुरुआत हुई थी। सावन मेला के पहले दिन विधायक चुन्ना सिंह भी पहुंचे थे और मारवाड़ी महिला समिति के प्रयासों की सराहना की थी। मारवाड़ी महिला समिति की वरीय सदस्या मंजू अग्रवाल ने कहा कि समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय सावन मेला का मुख्य उद्देश्य है कि सभी आपस में मिलकर समाज की बेहतरी पर चर्चा करते हैं और बेहतर करने की रणनीति बनाते हैं। मेले में लगाए गए विभिन्न स्टॉल में सामानों की बिक्री के पश्चात जो मुनाफा होता है वह जरूरतमंद लोगों की मदद में लगाया जाता है। इस अवसर पर मंजू अग्रवाल, तारा अग्रवाल सुनैना अग्रवाल ,मनीष मेहरिया, महिमा केडिया,रीना मेहरिया, सीमा मेहरिया, कविता मेहरिया भी मौजूद थी।