प्रमुख व मुखिया ने बच्चों के नामांकन को शिक्षकों को किया प्रोत्साहित
- स्कूल रुआर कार्यक्रम के तहत कार्यशाला का किया गया आयोजन - स्कूल रुआर कार्यक्रम के तहत कार्यशाला का किया गया आयोजन - प्रमुख व मुखिया ने दीप प्रज्जवलि

प्रखंड के अनारकली प्लस टू स्कूल में रुआर 2026 कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन सोमवार को किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन प्रमुख उषा किरण मरांडी, पालोजोरी मुखिया अंशुक साधु, बीईईओ, सीआई व बीपीओ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। स्कूल रुआर 2026 कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यशाला में प्रखंड के सभी स्कूलों के संयोजक या उनके प्रतिनिधि, संकुल साधनसेवी, बीआरपी, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी आदि मौजूद थे। स्कूल रुआर 2026 अर्थात बैक टू स्कूल कैंपेन कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यशाला के माध्यम से बताया गया कि बच्चों को विद्यालय से जोड़ने, क्षितिज बच्चों को फिर से विद्यालय में नामांकन करने, उपस्थिति बढ़ाने व पठन-पाठन के स्तर को बेहतर करने के लिए इस तरह का कार्यक्रम स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग द्वारा चलाया जाता है।
स्कूल रुआर 2026 के तहत कार्यक्रम 15 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक विद्यालय स्तर पर संचालित किया जाना है। इसको लेकर स्कूल के तमाम शिक्षक, विद्यालय प्रबंध समिति सदस्य व समुदाय को साथ लेकर बच्चों का नामांकन स्कूल में करेंगे। इसके लिए प्रत्येक दिवस को अलग-अलग तरह की गतिविधियों का संचालन भी करेंगे। प्रमुख उषा किरण मरांडी व मुखिया अंशुक साधु ने कहा कि अतिमहत्वाकांक्षी कार्यक्रम को लेकर सभी पंचायत प्रतिनिधि का भी अपेक्षित सहयोग रहेगा व सभी पंचायत प्रतिनिधि भी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपना योगदान देंगे। इस अवसर पर अंचल के सीआई, बीपीओ नारायण मंडल सहित शिक्षक परेशचंद्र राय, स्नेह किशोर, मुकेश महाराज, अनंत दास, निशा शर्मिला, प्राप्ति दास, नित्यानंद झा, उपेंद्र मंडल, मुकेश साह, अशोक रजवार, रीता सोरेन, जितेंद्र कुमार, विवेक सिंह सहित तमाम स्कूलों के शिक्षक मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


