15 से 30 अप्रैल तक चलेगा कार्यक्रम

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

- रुआर कार्यक्रम को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला - रुआर कार्यक्रम को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला - स्कूलों में नामांकन व उपस्थिती बढ़ाने में सहयोग की अपील

15 से 30 अप्रैल तक चलेगा कार्यक्रम

बालक मध्य विद्यालय सारठ में रुआर कार्यक्रम को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन सोमवार को किया गया। इस बाबत बीपीओ उदय शंकर राय ने बताया कि सर्वशिक्षा अभियान के तहत रुआर कार्यक्रम व बैक टू स्कूल अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत आगामी 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक स्कूल के बाहर छूटे बच्चों का नामांकन करने व बच्चों को स्कूल में ठहराव व उपस्थिति बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सर्वप्रथम आंगनबाड़ी से निकलने वाले सभी बच्चों का पहली कक्षा में नामांकन किया जाएगा। साथ ही वैसे बच्चे जो किसी कारण से अभी तक स्कूल में नामांकित नहीं हैं का नामांकन करना।

स्कूलों में नामांकित बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने व विद्यालय में ठहराव के साथ बेहतर पठन-पाठन का माहौल तैयार किया जाएगा। इसको लेकर बच्चों के अभिभावकों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रबंधन समिति समेत अन्य से भी सहयोग की अपील की जा रही है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 0 से 17 वर्ष के सभी बच्चों को निःशुल्क व अनिवार्य शिक्षा उपलब्ध कराना है। इसके लिए आंगनबाड़ी से लेकर 12वीं तक के बच्चों को स्कूल टू स्कूल सतत नामांकन प्रक्रिया को जारी रखना है। बैठक में मुख्य रूप से बीआरपी मनोज कुमार राय, सुधांशू शेखर राय, शशिकांत पांडेय, राजेश मिश्रा, भगीरथ राय, अनंत कुमार सिंह, नन्दकिशोर यादव, मनोज चौधरी, जयराम राय, शिक्षक कुन्दन कुमार लश्कर, राजीव मिश्रा, सुधीर वर्मा, व्यास प्रसाद राय समेत अन्य शिक्षक व प्रबंधन समिति अध्यक्ष आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।