ई-सक्षम व ई-केवाईसी, एनएमएमएस एप्प का दिया प्रशिक्षण

Oct 14, 2025 04:44 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share Share
Follow Us on

सारठ प्रखंड कार्यालय में रोजगार सेवकों और कंप्यूटर ऑपरेटरों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें मनरेगा योजनाओं का ई-केवाईसी और एनएमएमएस एप में डेटा अपलोड करने की प्रक्रिया बताई गई।...

ई-सक्षम व ई-केवाईसी, एनएमएमएस एप्प का दिया प्रशिक्षण

सारठ। प्रखंड कार्यालय अवस्थित कंप्यूटर कक्ष में प्रखंड रोजगार सेवकों व प्रखंड में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों को मनरेगा योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार को दिया गया। बताया गया कि प्रखंड में निबंधित सभी मनरेगा जॉब कार्ड का ई-केवाईसी किया जाना है। साथ ही मनरेगा योजनाओं का एनएमएमएस एप में अपलोड करना है। इसको लेकर बतौर प्रशिक्षक बीपीओ डेविड गुड़िया व सहायक ऑपरेटर नजरुल मिर्जा ने रोजगार सेवकों व ऑपरेटरों को ई-सक्षम, जॉब कार्ड का ई-केवाईसी करने व एनएमएमएस एप्प में अपलोड करने, चयनित योजनाओं की स्वीकृति करने व मजदूरों के भुगतान में आने वाली विसंगतियों से संबंधित जानकारी समेत मनरेगा योजनाओं के संचालन से जुड़े अन्य कई ऑनलाइन कार्यों की जानकारी दी गई।

मौके पर ऑपरेटर विजय वर्मा, सरोज चौधरी, रोजगार सेवक बलदेव महरा, पप्पू कुमार, नीरज कुमार समेत अन्य कई लोग मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;