करौं : शिक्षकों को प्रयास कार्यक्रम की मिली जानकारी
- बांधडीह मध्य विद्यालय में 21 विद्यालयों के शिक्षकों की बैठक प्रखंड के बांधडीह मध्य विद्यालय में सोमवार को करौं संकुल के 21 विद्यालयों के शिक्षकों की

प्रखंड के बांधडीह मध्य विद्यालय में सोमवार को करौं संकुल के 21 विद्यालयों के शिक्षकों की एक दिवसीय बैठक आयोजित की गई l जिसमें 2026 वार्षिक परीक्षा, छात्र उपस्थित, शिक्षकों के विद्यालय नियमित आने जाने, एसएनए, प्रयास कार्यक्रम विद्यालय प्रबंधन समिति फॉरमेट आदि विषयों पर बारी-बारी से चर्चा की गई l इस बैठक में संकुल के करौं एवं रानीडीह पंचायत के 21 विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित हुए l मौके पर संकुल साधन सेवी राकेश कुमार राय ने कहा कि सभी शिक्षक 11 मार्च से 14 मार्च तक होने वाली वार्षिक परीक्षा का सफल संचालन करते हुए प्रश्न पत्र संकुल से उठाव करने का काम करें l प्रयास कार्यक्रम का रिपोर्ट समय पर जमा करें l सभी विद्यालयों के शिक्षक नियमित रूप से विद्यालय आकर बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करें।
इसके साथ ही प्रत्येक महीना के 27 तारीख को बायोमेट्रिक अनुपस्थिति विवरणी जमा करें l इसके साथ प्रत्येक महीना के 4 तारीख को मध्याह्न भोजन योजना का अनुपस्थिति विवरणी भी जमा करने का काम समय पर करें l इसमें कतई कोताही नहीं बरते l मौके पर वीरेंद्र कुमार पंजियारा, जुगल किशोर चौधरी, पुष्पा देवी, जर्मन तुरी, नकुल दास, ओम प्रकाश सिंह, सोमनाथ सिंह, लक्ष्मण सोरेन, अमरनाथ चौधरी सहित 21 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक बैठक में मौजूद थे l
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


