ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड देवघरबाइक की चपेट में आने से वृद्धा गंभीर

बाइक की चपेट में आने से वृद्धा गंभीर

पालाजोरी प्रतिनिधि पालाजोरी-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर महुआडाबर गांव के पास तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से 65 वर्षीया वृद्धा गंभीर रुप से घायल हो गई...

बाइक की चपेट में आने से वृद्धा गंभीर
हिन्दुस्तान टीम,देवघरFri, 27 Nov 2020 03:04 AM
ऐप पर पढ़ें

पालाजोरी-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर महुआडाबर गांव के पास तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से 65 वर्षीया वृद्धा गंभीर रुप से घायल हो गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि करौं निवासी निर्मल सोरेन अपनी बाइक से पालाजोरी की ओर आ रहे थे। उसी क्रम में सड़क किनारे खड़ी महुआडाबर गांव की रहने वाली दाउद मियां की पत्नी को टक्कर दे मारी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो टक्कर इतनी जोर की थी कि वृद्ध महिला दूर गिर गई। एकाएक टक्कर के कारण महिला के सिर पर गंभीर चोट लगने के साथ उसके पैर भी टूट गए हैं। लोगों ने आनन-फानन में महिला को प्राथमिक इलाज के लिए पालाजोरी सीएचसी में दाखिल कराया। महिला के सिर पर 10 टांके लगे हैं। महिला को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं बाइक सवार को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें