Deogarh News: मधुपुर : मीना बाजार की जमीन पर कोर्ट के आदेश से नोटिस बोर्ड
Deogarh News: मधुपुर कोर्ट के आदेश से विवादित जमीन पर नोटिस बोर्ड लगाया गया है ताकि आम जनता को कोर्ट केस की जानकारी मिल सके। स्थानीय प्रशासन और पुलिस की मदद से यह प्रक्रिया पूरी की गई। नोटिस के माध्यम से लोगों को सूचित किया गया है कि इस जमीन पर मामला लंबित है और वे अपनी आपत्तियाँ दर्ज कर सकते हैं।

Deogarh News: मधुपुर, प्रतिनिधि। मधुपुर कोर्ट के आदेश से मीना बाजार अवस्थित एक विवादित जमीन पर नोटिस बोर्ड लगाया गया ताकि आम जनता को इस भूमि से जुड़े कोर्ट केस (वाद) की जानकारी मिल सके। इस प्रक्रिया को स्थानीय प्रशासन और पुलिस के सहयोग से पूरा किया गया। व्यवहार न्यायालय के नाजिर और कोर्ट के कर्मचारी कोर्ट के आदेश का पालन कराने जमीन पर पहुंचे कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मधुपुर पुलिस की मदद ली गई। नाजीर ने बताया कि इस नोटिस बोर्ड के जरिए स्थानीय लोगों और संभावित खरीदारों को सूचित किया जा रहा है कि इस जमीन पर मामला कोर्ट में लंबित है।
कहा की जिस किसी व्यक्ति के पास कोई अधिकार स्वामित्व और कब्जे का कोई दावा है। वह सिविल जज सीनियर डिवीजन मधुपुर की अदालत के समक्ष आपत्ति उठा सकते हैं। यदि न्यायालय के द्वारा निर्धारित तिथि में आपत्ति नहीं उठाई जाती है तो किसी के द्वारा बाद में किए गए किसी भी दावे के संबंध में कोई आपत्ति उठाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मौके पर नजीर संजय कुमार सिंह, मधुपुर थाना के सब इंस्पेक्टर युसूफ मलिलक आदि कोर्ट कर्मी और जवान मौजूद थे।


