हरिजन कॉलोनी : जमुना जोर में मिला नवजात बच्ची का शव

हिन्दुस्तान, देवघर
Follow us on Google News
share

- पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा सदर अस्पताल - पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा सदर अस्पताल - सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

हरिजन कॉलोनी : जमुना जोर में मिला नवजात बच्ची का शव

नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिजन कॉलोनी, जमुनाजोर के पास शनिवार को एक नवजात बच्ची का शव शनिवार को बरामद किया गया। घटना की जानकारी पर भीड़ जुट गई। सूचना पर नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की। उसके बाद नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार रविवार को नवजात का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 12 बजे के बाद एक व्यक्ति जमुनाजोर के पास पेशाब करने गया था। उसी दौरान उसकी नजर नवजात के शव पर पड़ी। उसके बाद उसने इसकी जानकारी मोहल्ले के लोगों को दी।

घटना की सूचना पर एएसआई अरुण दत्त शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर लोगों के समक्ष पंचनामा तैयार किया और आगे की कार्रवाई के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। हालांकि मामले में पुलिस ज्यादा जानकारी देने से बचती रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। बताया कि हर बार पुलिस जांच का दावा करती है, लेकिन कुछ दिन बाद मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है। इस बार मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है। सदर अस्पताल के डॉक्टर के अनुसार नवजात लड़की है और उसका जन्म लगभग 24 घंटे के अंदर हुआ लग रहा है। डॉक्टर का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि बच्ची की मौत किन परिस्थितियों में हुई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नवजात को वहां कब फेका गया और उसकी मौत कैसे हुई। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि बच्ची को जन्म देने के बाद किसी महिला ने चोरी-छिपे उसे वहां फेका या मामला कहीं और का है। इस संबंध में पुलिस आसपास की दुकानों और घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।