Deogarh News: सांस्कृतिक राजधानी देवघर में कलाकारों को मिलेगा बेहतर मंच : डॉ. सुनील खवाड़े
Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि।नाट्य कला एवं संस्कृति परिषद देवघर के नए लोगों का विमोचन स्थानीय होटल में सैकड़ों कला प्रेमियों की उपस्थिति में बुधवार को किया गया।
Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि। नाट्य कला एवं संस्कृति परिषद देवघर के नए लोगों का विमोचन स्थानीय होटल में सैकड़ों कला प्रेमियों की उपस्थिति में बुधवार को किया गया। इस दौरान नाट्य कला एवं संस्कृति परिषद देवघर के अध्यक्ष डॉ. सुनील खवाड़े एवं सचिव आशीष झा ने संयुक्त रूप से परिषद के आधिकारिक लोगों का अनावरण किया। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों और सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने परिषद की इस नई पहल का स्वागत किया। मौके पर नाट्य कला एवं संस्कृति परिषद देवघर के अध्यक्ष डॉ. सुनील खवाड़े ने कहा कि देवघर सांस्कृतिक राजधानी के रूप में अपनी अलग पहचान रखता है, लेकिन यहां के कलाकारों के लिए अब तक कोई सशक्त और संगठित मंच उपलब्ध नहीं था।
देवघर नाट्य कला एवं संस्कृति परिषद इस कमी को दूर करते हुए कलाकारों को बेहतर मंच, अवसर और पहचान दिलाने का कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि परिषद प्रत्येक वर्ष तीन से चार भव्य नाट्य प्रस्तुतियों का मंचन करेगी। जिससे स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को नई दिशा मिलेगी। वहीं परिषद के सचिव ने बताया कि कलाकारों के नियमित अभ्यास के लिए केकेएन स्टेडियम के प्रथम तल्ले को उपलब्ध कराया गया है। जहां सप्ताह में चार दिन कलाकार अभ्यास करेंगे। उन्होंने कहा कि परिषद सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर गहरा संदेश देने वाली लघु फिल्मों का निर्माण भी कर रही है। साथ ही परिषद का पहला भव्य नाट्य मंचन 27 अगस्त की शाम शिवलोक परिसर में आयोजित की जाएगी। परिषद के निबंधन की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है। उन्होंने बताया कि कलाकारों को अभ्यास परिषद के उपाध्यक्ष सह निदेशक मंटू झा एवं प्रोडक्शन प्रमुख दीपक मिश्रा उर्फ जोंटी के निर्देशन में कराया जा रहा है। प्रतिदिन लगभग 20 से 25 कलाकार नियमित रूप से केकेएन स्टेडियम पहुंचकर अभ्यास कर रहे हैं। इस अवसर पर लोगों के विमोचन समारोह में परिषद के कोषाध्यक्ष रितेश केशरी, उपाध्यक्ष नवीन शर्मा, छोटी मालवीय, कृष्ण वर्णवाल, रामेश्वर चक्रवर्ती, प्रकाश मठपती, प्रमेश राव, गोविंद अग्रवाल, आशीष भारद्वाज, रवि वर्मा, विनीत, दीपक केशरी, दीपक दुबे, मनोज पांडे, बबीता पोद्दार, आर्यन, हर्ष, सत्यम तिवारी, शिवम राज आनंद, हर्षिता, शिवम मिश्र, अभिनव तथा ऑरा ग्रुप के सदस्य सहित काफी संख्या में कलाकार एवं कला प्रेमी उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


