Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsNational Youth Day Celebration at Madhupur College Inspiration from Swami Vivekananda
मधुपुर महाविद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस मना

मधुपुर महाविद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस मना

संक्षेप:

मधुपुर,प्रतिनिधि। मधुपुर महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-तीन के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्र

Jan 12, 2026 04:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share Share
Follow Us on

मधुपुर महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-तीन के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. रत्नाकर भारती व राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई तीन की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अनीता गुआ हेंब्रम ने संयुक्त रूप से की। मौके पर स्वामी विवेकानंद के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय के कुलगीत से हुई, जिसके बाद राष्ट्रीय सेवा योजना का गीत प्रस्तुत किया गया। मंच संचालन गणित विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. उत्तम कुमार शुक्ला ने किया। वाणिज्य विभाग के प्रो. रंजीत कुमार प्रसाद ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के प्रेरणादायी विचार स्वयं को प्रज्वलित करें और दुनिया पर प्रभाव डालें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने युवाओं से आत्मविश्वास, परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। अंग्रेजी विभाग की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई तीन की छात्रा एलिज़ाबेथ मुर्मू ने एडवेंचर कैंप से जुड़ी अपनी स्मृतियां साझा की। छात्र कुंदन कुमार रवानी ने भी अपने अनुभवों को साझा किया। प्रोजेक्टर के माध्यम से कैंप से संबंधित बेहतरीन तस्वीरें और वीडियो प्रस्तुत किया गया। अध्यक्षीय भाषण में प्रभारी प्राचार्य डॉ. रत्नाकर भारती ने स्वामी विवेकानंद के जीवन और दर्शन को विस्तार पूर्वक प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए लक्ष्य निर्धारण, अनुशासन और निरंतर परिश्रम के माध्यम से सफलता प्राप्त करने की प्रेरणा दी। इतिहास विभाग के रंजीत रवानी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि असफलताएं सफलता की सीढ़ियां होती हैं। विद्यार्थियों से प्रत्येक दिन लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करते हुए अपनी मंज़िल प्राप्त करने का संदेश दिया। इस अवसर पर डॉ. अनीता गुआ हेंब्रम, प्रो. शिवनंदन राय, सिकंदर यादव, बच्चू राय, आशुतोष लाला, प्रियतोष लाला, छोटू हरि, दीपक राम, मुकेश कुमार यादव, शसंजय शर्मा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में अंग्रेजी विभाग के प्रो. होरेन हांसदा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।