
एएस कॉलेज में विचार गोष्ठी का आयोजन
देवघर के एएस कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल की एकता के प्रति प्रतिबद्धता पर विचार गोष्ठी हुई और सामूहिक शपथ दिलाई गई। प्राचार्य डॉ. टीपी सिंह ने एकता के लिए योगदान देने की आवश्यकता पर जोर दिया।
देवघर। एएस कॉलेज देवघर के कला संकाय में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह का आयोजन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. टीपी सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इस समारोह में राष्ट्रीय एकता के प्रति सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिबद्धता विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजित हुई। साथ ही राष्ट्रीय एकता के प्रति प्रतिबद्ध रहने के लिए सामूहिक रूप से शपथ दिलाई गई। मौके पर प्राचार्य ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने हमेशा से संपूर्ण भारत में एकता कायम करने के लिए प्रयास किया, आज उनकी 150 वीं जयंती पर हम सभी भारतीयों को राष्ट्रीय एकता के लिए अपनी प्रतिबद्धता अवश्य निश्चित करना चाहिए और इसके प्रति अपना योगदान भी देना चाहिए।

वहीं एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. भारती प्रसाद ने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत की कल्पना तभी साकार हो सकेगी, जब हम भारत में व्याप्त विविधताओं को अपनाते हुए एक राष्ट्रीयता के भाव को बनाए रखें। जिसके लिए प्रत्येक नागरिक को प्रतिबद्ध होना आवश्यक है। इस अवसर पर डॉ. अरविंद झा, डॉ. पुष्पलता,डॉ. वात्सला पन्ना, डॉ.कुमारी पामेला, डॉ. संगीता हेंब्रम, डॉ. आशा बेसरा, डॉ. सोनू मेहता आदि शिक्षक शिक्षिकाओं के अतिरिक्त युवराज सिंह, राहुल सिंह, कुंदन कुमार, प्रज्ञा, राशि, आरती, छोटी, प्रतिमा, प्रिया , रूबी, खुशी ,सुभाष, विजय, सुमित, बिहारी, सचिन, राजदीप, पंकज, रोहित, सुधांशु, बिट्टू, मितेश, विकास, हर्ष,आशीष सहित काफी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


