National Sports Day Celebrated with Competitions and Awareness in Deoghar अनुशासन व व्यक्तित्व निर्माण में स्पोर्टस की भूमिका महत्वपूर्ण : उपायुक्त, Deogarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsNational Sports Day Celebrated with Competitions and Awareness in Deoghar

अनुशासन व व्यक्तित्व निर्माण में स्पोर्टस की भूमिका महत्वपूर्ण : उपायुक्त

देवघर में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने खेलों के महत्व को बताते...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरSat, 30 Aug 2025 05:42 AM
share Share
Follow Us on
अनुशासन व व्यक्तित्व निर्माण में स्पोर्टस की भूमिका महत्वपूर्ण : उपायुक्त

देवघर। नेताजी इंडोर स्टेडियम परिसर देवघर में पर्यटन कला, संस्कृति, खेल-कूद एवं युवा कार्य विभाग द्वारा शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा सर्वप्रथम मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करने के बाद दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान डीसी ने खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया और बेहतर भविष्य को लेकर सभी को शुभकामनाएं दी। मौके पर डीसी ने आदर्श विद्यार्थी के रूप में व्यक्तित्व का विकास, कम्युनिकेशन स्कील और स्पोर्ट्स के प्रति झुकाव के साथ सोशल मीडिया के सही इस्तेमाल और नुकसान से बच्चों को अवगत कराया।

उन्होंने कहा कि अनुशासन व व्यक्तित्व निर्माण में स्पोर्टस की भूमिका महत्वपूर्ण है। वहीं प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने बैडमिंटन खेल के माध्यम से अपना बेहतर प्रदर्शन किया। इस दौरान डीसी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे जीवन में खेलों का बड़ा महत्व होता है। मनुष्य के स्वस्थ शरीर और दिमाग को विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल कई प्रकार के होते हैं, जो हमारे शारीरिक के साथ मानसिक विकास में मदद करते हैं। खेलों के जरिए तनाव को आसानी से दूर किया जा सकता है। दुनियाभर में अलग-अलग तारीख को खेल दिवस मनाया जाता है। भारत में हर साल 29 अगस्त को हॉकी के जादुगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर नेशनल स्पोर्ट्स डे (राष्ट्रीय खेल दिवस) मनाया जाता है। उन्होंने खिलाड़ियो को खेल भावना के साथ-साथ अनुशासित तरीके से खेलते हुए एक उदाहरण पेश करने की बात कही। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को अपने खेल में बेहतर प्रर्दशन करने को लेकर बधाई व शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही डीसी व डीडीसी ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों, प्रशिक्षकों और पुरस्कृत किया। साथ ही इनडोर स्टेडियम में आयोजित ब्लड डोनेशन कैम्प में रक्तदाताओं को पुरस्कृत करते हुए रक्तदान के लिए सभी को जागरूक किया। खेल से बनते हैं शारीरिक व मानसिक तौर पर मजबूत :- मौके पर उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर सभी का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता में भाग ले रहे सभी बच्चों को शुभकामना दी। साथ ही उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियों से जहां बच्चे एक दूसरे का सम्मान करना सीखते हैं, वहीं शारीरिक व मानसिक तौर पर भी मजबूत बनते हैं। आज शिक्षा के साथ-साथ खेलों का महत्व भी बढ़ा है तथा खेलों के माध्यम से भी बच्चे अपना बेहतरीन भविष्य बना रहे हैं। कौन-कौन थे उपस्थित :- इस अवसर पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी ओम प्रियदर्शी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, खेल कार्यालय से रजनीश कुमार, खेल प्राधिकरण के सदस्य, प्रशिक्षक व संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।