विज्ञान से गलत धारणा व अंधविश्वासों का होता है विनाश : डॉ.प्रदीप

Feb 28, 2026 05:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share Share
Follow Us on

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर देवघर में विज्ञान एवं गणित विकास संगठन द्वारा चित्रण और निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेताओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने विज्ञान के महत्व और वैज्ञानिक सोच के प्रसार पर जोर दिया। सभी विजेताओं को 8 मार्च को पुरस्कृत किया जाएगा।

विज्ञान से गलत धारणा व अंधविश्वासों का होता है विनाश : डॉ.प्रदीप

देवघर,प्रतिनिधि। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर शनिवार को स्थानीय साइंस एंड मैथमेटिक्स डेवलपमेंट आर्गेनाइजेशन के बैनर तले डायग्राम चित्रण एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डायग्राम चित्रण में दीनबंधु उच्च विद्यालय के सत्यम केशरी, आदर्श प्लस टू हाई स्कूल लखोरिया के अजीत कुमार पंडित, आशुतोष बालिका उच्च विद्यालय रोहिणी की अनुष्का कश्यप, एकलव्य पब्लिक स्कूल की वैष्णवी कुमारी सिन्हा, श्री श्री मोहनानंद प्लस टू स्कूल तपोवन की क्षमा कुमारी का चयन किया गया तथा निबंध लेखन प्रतियोगिता में आशुतोष विद्यालय की अनुष्का कश्यप, एकलव्य की रंजू कुमारी, पर्यावरणविद रजत मुखर्जी का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।

सभी विजेता प्रतिभागियों को आठ मार्च को पुरस्कृत किया जाएगा। मौके पर साइंस आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय सचिव डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव ने कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति आकर्षित व प्रेरित करना तथा जनसाधारण को विज्ञान एवं वैज्ञानिक उपलब्धियों के प्रति सजग बनाना है। विज्ञान के बिना विकास की राह में तीव्रता से आगे नहीं बढ़ा जा सकता है। विज्ञान से गलत धारणा और अंधविश्वासों का विनाश होता है। विज्ञान और तकनीक को प्रसिद्ध करने के साथ ही देश के नागरिकों को इस क्षेत्र में मौका देकर नई ऊंचाइयों को हासिल करना भी इसका मुख्य उद्देश्य है। देश के विकास के लिए वैज्ञानिक सोच का प्रसार आवश्यक है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस जैसे आयोजन वैज्ञानिक दृष्टिकोण के प्रसार में निश्चित रूप से सहायक सिद्ध हो सकते हैं। विज्ञान द्वारा ही हम समाज के लोगों का जीवन स्तर अधिक से अधिक खुशहाल बना सकते हैं। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस विज्ञान से होने वाले लाभों के प्रति समाज में जागरूकता लाने और वैज्ञानिक सोच पैदा करने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।