Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsNarrow Escape at Jasidih Railway Station Young Woman Falls from Train
चलती ट्रेन से गिरकर बाल-बाल बची युवती

चलती ट्रेन से गिरकर बाल-बाल बची युवती

संक्षेप:

जसीडीह,प्रतिनिधि।जसीडीह रेलवे स्टेशन पर रविवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया जब टाटा-बक्सर एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान भीड़भाड़ में हुई धक्का-मुक्की

Nov 16, 2025 11:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share Share
Follow Us on

जसीडीह,प्रतिनिधि। जसीडीह रेलवे स्टेशन पर रविवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया जब टाटा-बक्सर एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान भीड़भाड़ में हुई धक्का-मुक्की के कारण एक युवती चलती ट्रेन से प्लेटफॉर्म पर गिर पड़ी। घटना होते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन प्लेटफॉर्म पर रुकते ही कोच के दरवाजे पर अचानक भारी भीड़ जमा हो गई थी। इसी दौरान धक्का लगने से युवती का संतुलन बिगड़ गया और वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गई। सौभाग्य से उस समय ट्रेन की गति धीमी थी, जिसके कारण युवती किसी गंभीर चोट से बच गई। बताया जाता है कि युवती के साथ सफर कर रहे परिजन ने गिरते देख घबराकर अपना सामान लेकर प्लेटफॉर्म पर छलांग लगा दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हालांकि दोनों सुरक्षित थे। स्थिति को बिगड़ते देख मौके पर मौजूद रेलवे सुरक्षा बल आरपीएफ के जवान तुरंत सक्रिय हुए। जवानों ने मौके पर पहुंच कर युवक-युवती को संभाला। आरपीएफ द्वारा यात्रियों को समझाया गया कि भीड़भाड़ के समय धैर्य बनाए रखना और सुरक्षा का ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक है, ताकि दुर्घटनाओं और विवादों से बचा जा सके। गाड़ी के आगमन पर आरपीएफ जवान प्लेटफॉर्म पर तैनात थे और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कर रहे थे। ट्रेन आने से पहले सीटी बजाकर तथा रस्सी लगाकर भीड़ को नियंत्रित करते हुए यात्रियों को सुरक्षित रूप से चढ़ाने की कोशिश की जा रही थी। अंत में आरपीएफ ने यात्रियों से अपील की है कि ट्रेन में चढ़ते व उतरते समय धक्का-मुक्की से बचें और सभी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।