बैद्यनाथधाम स्टेशन के पास मिला अज्ञात शव
देवघर में बैद्यनाथधाम रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार शाम एक अज्ञात शव बरामद हुआ। नगर थाना पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस ने...
Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरFri, 24 Jan 2025 02:51 AM

देवघर, प्रतिनिधि बैद्यनाथधाम रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार शाम एक अज्ञात शव बरामद किया गया। जानकारी नगर थाना पुलिस को होते ही मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस के अनुसार शव की अवस्था देखकर यह आशंका जतायी जा रही है कि उसकी मृत्यु कुछ समय पहले ही हुई होगी। सूत्रों के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने बैद्यनाथधाम रेलवे स्टेशन के पास एक सुनसान जगह पर शव पड़े होने की जानकारी दी थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।