यूडी केस में अज्ञात के विरूद्ध हत्या का मामला दर्ज
सारवां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एएनएम ममता कुमारी की मौत के मामले में हत्या का आरोप लगाया गया है। मृतका की मां मंजू देवी के बयान के आधार पर यूडी कांड दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सारवां। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारवां में कार्यरत एएनएम 31 वर्षीया ममता कुमारी मौत मामले में सारवां थाना में दर्ज यूडी कांड संख्या 1/2024 दिनांक 22 जनवरी 2024 में एएसआई बिरेंद्र राम के लिखित प्रतिवेदन के आधार पर अज्ञात के विरूद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में बताया गया है कि कांड के अनुसंधान के क्रम में मृतका की माता सह वादनी मंजू देवी पति रामप्रसाद ग्राम पंजियारा थाना हंसडीहा दुमका के प्रतिवेदन के आधार पर वादनी की बेटी ममता कुमारी पति विवेकानंद की मृत्यु स्वयं फांसी लगाकर हो जाने के आरोप में यूडी कांड दर्ज हुआ था।
जिसकी जांच के क्रम में वादनी एवं साक्षी का बयान एवं घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। मृतका के शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त हुआ। जिसमें चिकित्सक द्वारा मृतिका की मौत गला दबाने से होना बताया गया है। बताया गया है कि जांच से पता चलता है कि मृतका एएनएम सीएचसी सारवां में अपने पति के साथ रहती थी। बताया कि पीएम रिपोर्ट से पता चलता है कि इस कांड में मृतिका की हत्या गला दबाने के कारण हुई है। कांड दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


