Deogarh News: स्वच्छता व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त : नगर आयुक्त
Deogarh News: - नगर आयुक्त ने सोमवार को किया सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निरीक्षण नगर आयुक्त सुलोचना मीणा ने सोमवार को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट एमएसडब्लूएम प्लांट

Deogarh News: गर आयुक्त सुलोचना मीणा ने सोमवार को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट एमएसडब्लूएम प्लांट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्लांट परिसर में संचालित वाहनों के मेंटेनेंस, संचालन व्यवस्था एवं साफ-सफाई का बारीकी से जायजा लिया। कचरा संग्रहण में उपयोग होने वाले वाहनों की तकनीकी स्थिति की समीक्षा करते हुए कई वाहनों के रख-रखाव में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने संबंधित एजेंसी पर नाराजगी व्यक्त की।
वाहनों की नियमित सेवा सुनिश्चित करना
इस दौरान नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि सभी वाहनों का नियमित सर्विसिंग, मरम्मत एवं रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए। ताकि डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण कार्य बिना किसी बाधा के संचालित हो सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वच्छता व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान नगर आयुक्त ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट तक जाने वाले पहुंच पथ का भी निरीक्षण किया।
सड़क की स्थिति पर चिंता
बरसात के कारण सड़क पर बने गड्ढों पर चिंता जताते हुए उन्होंने संबंधित एजेंसी को तत्काल जीएसबी सामग्री से सभी गड्ढों को भरकर सड़क को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु में वाहनों के सुरक्षित एवं निर्बाध आवागमन के लिए पहुंच पथ की नियमित निगरानी एवं मरम्मत आवश्यक है। मौके पर नगर आयुक्त ने चेतावनी दी कि अगली समीक्षा तक यदि वाहन रख-रखाव एवं पहुंच पथ की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं पाया गया तो संबंधित एजेंसी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर निरीक्षण के दौरान सहायक नगर आयुक्त गौरव कुमार ,नगर प्रबंधक सतीश कुमार दास एवं सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित थे。


