
बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज
सारठ थाना क्षेत्र के झिलुवा गांव में एक मोटरसाइकिल चोरी हो गई। रंजीत राय ने बताया कि उसका साला जितेंद्र राय बाइक लेकर गया था, जो बाद में गायब हो गई। खोजबीन करने के बाद भी कुछ पता नहीं चला, जिसके बाद...
सारठ,प्रतिनिधि। सारठ थाना क्षेत्र के झिलुवा गांव से एक मोटरसाइकिल चोरी हो गया। इसको लेकर पालोजोरी थाना क्षेत्र के नुनुराय नवाडीह गांव निवासी रंजीत राय ने बताया कि जरमुंडी निवासी उसका साला जितेंद्र राय जेच 04ऐई 2170 नम्बर की हौंडा एसपी साइन बाइक लेकर झिलुवा आया था। जहां पर गाड़ी खड़ी कर एक व्यक्ति के घर गया। थोड़ी देर बाद वापस आने पर बाइक वहां से गायब पाया। जिसके बाद काफी खोजबीन करने के बावजूद कहीं कुछ पता नहीं चलने पर थाने में लिखित शिकायत देकर अज्ञात चोरों द्वारा बाइक चोरी कर लेने की प्राथमिकी दर्ज कराया है। इधर पुलिस मिली शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करते हुए अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


