घर के पीछे खड़ी बाइक चोरी, प्राथमिकी

हिन्दुस्तान, देवघर
Follow us on Google News
share

देवघर, प्रतिनिधिनगर के विलियम्स टाउन अंतर्गत हनुमान टिकरी निवासी जयकृष्ण बरनवाल के घर के पीछे खड़ी मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई है। थाना में आवेदन देकर

घर के पीछे खड़ी बाइक चोरी, प्राथमिकी

देवघर, प्रतिनिधि नगर के विलियम्स टाउन अंतर्गत हनुमान टिकरी निवासी जयकृष्ण बरनवाल के घर के पीछे खड़ी मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई है। थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिकी में विलियम्स टाउन, देवघर कॉलेज रोड, हदहदिया पुल के निकट हनुमान टिकरी जयकृष्ण बरनवाल ने बताया कि 17 मार्च की शाम 4 बजे अपनी मोटरसाइकिल घर के पीछे गली में खड़ी की थी। बताया कि सुपर स्प्लेंडर, कार्बन रंग, नंबर- जेएच-15-सी-3639 हैंडल लॉक कर सुरक्षित रूप से स्टैंड किया था। उसके बाद खाना खाने घर गया। करीब एक घंटे बाद जब शाम 5:10 बजे वापस लौटे तो देखा कि मोटरसाइकिल और उसमें टंगा हेलमेट गायब था।

पीड़ित के अनुसार चोर ने बाइक चोरी कर ली। आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन मोटरसाइकिल का सुराग नहीं मिला। उसके बाद थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज करायी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इन दिनों शहरी क्षेत्र से बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ने लगी हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।