गैरेज से बाइक की चोरी
Dec 11, 2024 01:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
मधुपुर के डालमिया चौक के पास एक निजी आवास के गैरेज से अज्ञात चोरों ने एक मोटरसाइकिल चुरा ली। वाहन मालिक सुभाष प्रसाद यादव ने पुलिस में आवेदन देकर घटना की जानकारी दी। बाइक दो दिन बाद गायब मिली, जिसके...

मधुपुर। शहर के डालमिया चौक के निकट एक निजी आवास के गैरेज में रखी मोटरसाइकिल अज्ञात चोरों द्वारा चुरा ली गयी। मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के केंदुआटांड़ गांव निवासी वाहन मालिक सुभाष प्रसाद यादव ने मंगलवार को थाना में आवेदन देकर घटना की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस को बताया कि शहर के डालमिया कूप के निकट एक निजी आवास के गैरेज में बाइक- जेएच-15-टी/1781 रखी था। दो दिन बाद वहां गया तो देखा कि गाड़ी नहीं थी। अपने स्तर से बाइक खोजबीन की लेकिन नहीं मिली। शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


