नवजात बेटी बेचने के मामले को इंस्पेक्टर इंचार्ज ने सुलझाया
मधुपुर में एक महिला ने गरीबी के चलते अपनी चौथी बेटी को 60 हजार रूपए में बेचने का मामला सामने आया है। पुकली देवी, जो पहले से तीन बेटियों की मां हैं, ने अपनी नवजात बेटी को निसंतान दंपति को सौंप दिया। बाद में मां ने अपनी बेटी को वापस पाने के लिए पुलिस की मदद ली।
मधुपुर,प्रतिनिधि। गरीबी का दंश झेल रही एक महिला द्वारा चौथी बेटी होने पर उसे 60 हजार रूपए में बेचने का मामला बुधवार को इलाके में चर्चा में रहा। बताया जाता है पुकली देवी पति पूरन यादव साप्तर गांव के रहने वाले हैं। पूरन मजदूरी करता है। पुकली देवी का मायका मधुपुर के बदिया गांव में है। गत गुरुवार को पुकली को बड़ा ऑपरेशन कर चौथी बार बेटी हुई। बेटी होने के बाद दूसरे दिन गांव की एक महिला कलावती देवी ने बच्ची को निःसंतान दंपति को देने की बात कही। कहा कि तुमको तीन बेटी पहले से है, इसको पालन पोषण करने में तुम्हें दिक्कत होगी।

इस बीच बच्ची को नबी बक्स रोड भेड़वा निवासी निसंतान दंपत्ति लीलावती पति प्रभु दास ने ले लिया। लीलावती ने पुकली को 20 हजार नकद दिया, बाद में 40 हजार देने की बात कही। उसके बाद वह बच्ची को लेकर अपने घर चली गई। 7 दिन बाद मां पुकली की ममता जागी तो अपनी बेटी को लेने के लिए व्याकुल हो गई। यह मामला मधुपुर थाना पहुंच गया। इंस्पेक्टर इंचार्ज संतोष कुमार गुप्ता के सार्थक पहल से नवजात को उसकी मां से मिला दिया गया। इस बाबत कोई शिकायत नहीं की गई। दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




