Mother and Son Burned by Electric Shock in Deoghar Hospitalized रिखिया के हरिलाजोरी में मां-पुत्र करंट से झुलसे, Deogarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsMother and Son Burned by Electric Shock in Deoghar Hospitalized

रिखिया के हरिलाजोरी में मां-पुत्र करंट से झुलसे

देवघर के रिखिया थाना के हरिलाजोरी गांव में 30 वर्षीय फातिमा बीबी और उनके 4 वर्षीय बेटे रोशन शेख करंट की चपेट में आ गए। दोनों को गंभीर रूप से झुलसने पर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना तब हुई जब...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरSun, 7 Sep 2025 02:06 AM
share Share
Follow Us on
रिखिया के हरिलाजोरी में मां-पुत्र करंट से झुलसे

देवघर। रिखिया थाना के हरिलाजोरी गांव में मां-पुत्र करंट की चपेट में आने से झुलस गए। मामले की जानकारी परिवारवालों को होते ही दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने दोनों के प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया। करंट की चपेट में आने वालों में 30 वर्षीया फातिमा बीबी और 4 वर्षीय पुत्र रोशन शेख शामिल है। घायलों के परिजनों ने बताया कि घर के मुख्य गेट पर लोहे का गेट लगा है। शनिवार शाम फातिमा बीबी और पुत्र रोशन गेट की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान जैसे ही दोनों गेट छूने लगे, अचानक करंट लग गया।

करंट लगने से दोनों झुलस गए और दर्द से चीखने लगे। परिजन तुरंत मदद को आए और दोनों को अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की। सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार शुरू किया और दोनों को वार्ड में भर्ती किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।