मोहनपुर में गुरु गोष्ठी का आयोजन
देवघर,प्रतिनिधिमोहनपुर प्रखंड अंतर्गत प्लस टू स्कूल में सोमवार को मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया। उसमें प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालय प्रभारी

देवघर,प्रतिनिधि मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत प्लस टू स्कूल में सोमवार को मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया। उसमें प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालय प्रभारी उपस्थित थे। गुरु गोष्ठी में मध्याह्न भोजन योजना का मासिक प्रतिवेदन, आच्छादन रिपोर्ट, प्रयास रिपोर्ट, एमडीएम एसएमएस, ईवीभी, एसडीएमआईएस, आईएफए ऑनलाइन प्रतिवेदन, बच्चों के आधार व खाता, अपार आईडी, छात्रवृत्ति और अन्य महत्वपूर्ण एजेंडे की समीक्षा की गई। मौके पर सभी संबंधित विद्यालयों के प्रभारी से प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी स्कूल की समस्या से अवगत हुए। कहा कि सभी विद्यालय के शिक्षक प्रधानाध्यापक अपने-अपने विद्यालय में ससमय उपस्थित रहकर बच्चों को शिक्षा प्रदान करेगें। औचक निरीक्षण के दौरान समस्या नहीं सुनी जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


