
भीड़भाड़ में 30 से अधिक लोगों के मोबाइल चोरी, संदिग्ध हिरासत में
देवघर में हाल ही में भीड़-भाड़ के दौरान चोरों ने 30 से अधिक मोबाइल चोरी और छिनतई की घटनाओं को अंजाम दिया। नगर थाना पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जो संभवतः संगठित मोबाइल चोर गिरोह से...
देवघर। नगर थाना क्षेत्र में बीते पिछले दो-तीन दिनों से हुई भीड़-भाड़ के दौरान चोरों ने एक बार फिर अपना नेटवर्क सक्रिय करते हुए 30 से अधिक लोगों के मोबाइल चोरी और छिनतई की घटनाओं को अंजाम दिया। इस घटना से लोग परेशान हो गए हैं। वहीं सभी लोगों ने नगर थाना की पुलिस को सूचना देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग किया है। शिकायत के बाद नगर थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस को शक है कि तीनों किसी संगठित मोबाइल चोर गिरोह से जुड़े हो सकते हैं, जो भीड़-भाड़ वाले इलाकों में ऐसी घटनाओं को अंजाम देते हैं।

घटना मुख्य रूप से भीड़भाड़ वाले मंदिर क्षेत्र, पुराना बस स्टैंड, बैद्यनाथधाम रेलवे स्टेशन और राय एंड कंपनी चौक, स्मार्ट बाजार, बाजला चौक, सब्जी मंडी, वीआईपी चौक, लक्ष्मी-गणेश मार्केट क्षेत्र में घटित हुई है। इन जगहों पर चोरों ने बड़ी चालाकी से लोगों के जेब से मोबाइल उड़ा लिए या फिर मौका पाकर छीनकर फरार हो गए। वहीं जिन लोगों के मोबाइल चोरी या छिनतई हुए हैं, उन्होंने भी थाने में शिकायत किया है। साथ ही हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




