युवक हिरासत में

Apr 07, 2026 12:10 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

मधुपुर के बड़ा शेखपुरा मोहल्ले में एक दुकान से अज्ञात व्यक्ति ने ओप्पो मोबाइल चुरा लिया। दुकानदार अजय बरनवाल ने बताया कि वह किसी से बात कर रहा था, तभी चोर भाग गया। पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन लालगढ़ बताई और एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।

युवक हिरासत में

मधुपुर प्रतिनिधि शहर के बड़ा शेखपुरा मोहल्ला अवस्थित एक दुकान से उच्चका मोबाइल लेकर फरार हो गया। दुकानदार अजय बरनवाल ने बताया वह किसी से बात कर रहा था, उसी बीच ओप्पो कंपनी की मोबाइल अज्ञात व्यक्ति लेकर भाग गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस जांच में मोबाइल लोकेशन लालगढ़ बता रहा था। उसी बीच पुलिस को जानकारी मिली थी कि मोबाइल का सिम निकालकर हॉटस्पॉट से मोबाइल चलाने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में पुलिस ने पूछताछ के लिए एक युवक को हिरासत में लिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।