रहस्यमय ढंग से लापता किशोरी 15 घंटे में बरामद
देवघर, प्रतिनिधि।नगर थाना क्षेत्र के बडा बाजार स्थित एक गली से शनिवार को रहस्यमय परिस्थिति में लापता हुई किशोरी को पुलिस ने महज 15 घंटे के भीतर बराम

देवघर, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के बडा बाजार स्थित एक गली से शनिवार को रहस्यमय परिस्थिति में लापता हुई किशोरी को पुलिस ने महज 15 घंटे के भीतर बरामद कर लिया। किशोरी को रिखिया थाना क्षेत्र के एक गांव से एक युवक के साथ पकड़ा गया। मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग किशोरी के अचानक गायब होने पर उसकी दादी ने नगर थाना में आवेदन देकर पुलिस को सूचना दी। आवेदन में एक युवक पर संदेह जताते हुए कार्रवाई की मांग की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। पुलिस ने किशोरी के मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संभावित ठिकानों की पड़ताल की।
लगातार प्रयास के बाद टीम ने रिखिया थाना क्षेत्र के एक गांव में छापेमारी कर किशोरी को एक युवक के साथ बरामद कर लिया। दोनों को कड़ी सुरक्षा के बीच नगर थाना लाया गया। थाना में महिला पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में किशोरी और युवक से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि किशोरी अपनी इच्छा से गई थी या उसे बहला-फुसलाकर ले जाया गया। साथ ही दोनों के बीच संबंध और घटनाक्रम की सच्चाई का पता लगाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, युवक ने कथित रूप से किसी मंदिर में किशोरी के साथ शादी रचा लेने की बात कही है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। चूंकि मामला नाबालिग से जुड़ा है, इसलिए पुलिस कानूनी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


