श्रम मंत्री ने किया अंबेडकर पुस्तकालय का भ्रमण
देवघर में डॉ. अंबेडकर पुस्तकालय का भ्रमण करने पहुंचे श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव ने छात्रों से मुलाकात की और उन्हें संबोधित किया। मंत्री ने पुस्तकालय की सुविधाओं की सराहना की और छात्रों को बाबा साहब...
देवघर, प्रतिनिधि। डॉ. अंबेडकर पुस्तकालय देवघर में शुक्रवार को सूबे के श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, उद्योग विभाग के मंत्री संजय प्रसाद यादव व स्थानीय विधायक सुरेश पासवान द्वारा बाबा साहब डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुस्तकालय का भ्रमण किया गया। मौके पर मंत्री पुस्तकालय के सभी फ्लोर पर जाकर पुस्तकालय में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं से रुबरु हुए। इस दौरान उनका स्वागत सह सम्मान पुस्तकालय के कार्यकारिणी अध्यक्ष महेश प्रसाद लंकेश, महासचिव कन्हैया राम, सचिव रामदेव प्रसाद दास, मीडिया प्रभारी नंदलाल पंडित, सदस्य राजकुमार बरनवाल, वंदना पासवान, कृष्णा केसरी, पूर्व प्राचार्य फणीभूषण यादव, पूर्व क्षेत्रीय निदेशक डीएवी बीपी यादव, भूतनाथ यादव, मुकेश यादव, अनुप लाल यादव, शक्ति यादव एवं अन्य गणमान्य लोगों द्वारा मंत्री को अंगवस्त्र, संविधान की पुस्तक और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। मौके पर मंत्री ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब के संविधान पर हमसभी चल रहे हैं। इस पुस्तकालय में सभी प्रकार की प्रतियोगिता, परीक्षा की पुस्तकें, आरओ वाटर, बिजली, कंप्यूटर व्यवस्था देखकर खुश हुए और पुस्तकालय प्रबंधन कमेटी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय का विस्तार और हर जरुरतों को पूरा करेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।