रांगा मोड़ पर खनन विभाग की छापेमारी, स्टोन लदा दो हाईवा जब्त

Jan 16, 2026 12:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

देवघर,प्रतिनिधि।नगर के रांगा मोड़ पर खनन विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो हाईवा जब्त किया। छापेमारी के दौरान हाईवा में लदे स्टोन की जांच-पड़ताल शुरू कर

रांगा मोड़ पर खनन विभाग की छापेमारी, स्टोन लदा दो हाईवा जब्त

देवघर,प्रतिनिधि। नगर के रांगा मोड़ पर खनन विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो हाईवा जब्त किया। छापेमारी के दौरान हाईवा में लदे स्टोन की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। इंस्पेक्टर आकाश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों हाईवा जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि चालक से पूछताछ के दौरान पता चला कि देवीपुर से स्टोन उत्तर प्रदेश के सहारनपुर ले जा रहा था। हालांकि, मामले की गहन जांच के दौरान यह बात सामने आई कि स्टोन केवल एक लंबी दूरी पर ले जाकर बेचा नहीं जा रहा था, बल्कि, देवीपुर से लाए गए स्टोन ऊंचे दाम पर करीब 50 किलोमीटर के परिधि वाले ठिकानों में गिराकर कई बार एक ही चालान पर बार-बार गिट्टी खपाई जाती थी।

खनन विभाग के अनुसार, देवीपुर से स्टोन उठाने के बाद ऑनलाइन चालान में तीन दिन का समय दिया जाता है ताकि स्टोन सहारनपुर तक ले जाया जा सके। समय का फायदा उठाते हुए चालक स्टोन स्थानीय इलाके में एक ही चालान पर कई बार इस्तेमाल कर बेच देता था। यह प्रक्रिया न केवल खनन नियमों के खिलाफ है, बल्कि इससे खनन विभाग की नजरों से बचकर अवैध कारोबार को भी बढ़ावा मिलता था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।