विद्यालयों में चावल का अभाव, मध्याह्न भोजन में परेशानी
प्रखंड क्षेत्र के विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना का हाल बुरा है। चावल और राशि की कमी के कारण कई विद्यालयों में योजना बाधित हो रही है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन नहीं हो रहा है। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने चावल की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है।

करौं। प्रखंड क्षेत्र के विद्यालयों में चलाए जाने वाले मध्याह्न भोजन योजना का बुरा हाल है l कभी चावल का अभाव हो जाता है, तो कभी राशि का अभाव को जाने से मध्याह्न भोजन योजना बाधित हो जाती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय रानीडीह में चावल के अभाव में मध्याह्न भोजन योजना बंद है l वहीं नव प्राथमिक विद्यालय कुहुवाबेड़ा में 60 छात्र-छात्राएं नामांकित है l जहां दुकान से चावल उधार लेकर मध्याह्न भोजन चलाया जा रहा है l वहीं उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय ठेंगाडीह में चावल एक-दो दिनों में समाप्त होने वाला है l वहीं प्राथमिक विद्यालय भातुबाड़ी में चावल नहीं है l वहां भी मध्याह्न भोजन जल्द ही बंद हो जाएगा l मध्याह्न भोजन योजना के संबंध में सुप्रीम कोर्ट का सख्त निर्देश है की एक दिन भी मध्याह्न भोजन योजना विद्यालयों में बंद नहीं हो l लेकिन प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में अक्सर चावल एवं राशि के अभाव में मध्याह्न भोजन बंद होते रहता है l जिससे सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देश का पालन नहीं हो रहा है l चावल की समस्या के बारे में संपर्क करने पर प्रभारी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अमिताभ झा ने बताया कि चावल की व्यवस्था करने का प्रयास किया जाएगा l इस संबंध में प्रखंड प्रमुख सिंपू देवी ने बताया कि वह शीघ्र ही प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी से बात कर विद्यालयों में चावल उपलब्ध करवाएंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


