सारठ के स्कूल में छात्रों के लिए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Mar 13, 2026 12:52 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

देवघर के राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय, पथरड्डा में एक दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने नशे की प्रवृत्ति के प्रति जागरूकता और शारीरिक-मानसिक व्यायाम के लाभों पर जोर दिया।

सारठ के स्कूल में छात्रों के लिए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

देवघर,प्रतिनिधि। राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय, पथरड्डा, सारठ में गुरुवार को छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के लिए एक दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सिविल सर्जन डॉ. बच्चा प्रसाद सिंह और जिला नोडल पदाधिकारी एनसीडी डॉ. मनोज कुमार गुप्ता के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के सदस्य अस्पताल के क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. अपर्णा रानी और साइकाइट्रिक सोशल वर्कर मोहम्मद शरीफ अंसारी उपस्थित थे। उन्होंने छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी और तनाव कम करने, पढ़ाई में संतुलन बनाए रखने तथा अपने सामुदायिक और पारिवारिक योगदान को समझने के लिए मार्गदर्शन किया।

साइकाइट्रिक सोशल वर्कर मोहम्मद शरीफ अंसारी ने बच्चों को बताया कि मानसिक स्वास्थ्य केवल व्यक्तिगत नहीं बल्कि उनके परिवार और समाज के लिए भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने नशे की ओर बढ़ती युवा पीढ़ी को जागरूक करने और मानसिक रूप से सशक्त बनाने की जरूरत पर जोर दिया। क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. अपर्णा रानी ने छात्रों को डेली रूटीन बनाए रखने, शारीरिक और मानसिक व्यायाम, ब्रीदिंग एक्सरसाइज और नियमित दिनचर्या अपनाने के महत्व के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम की जिला परामर्शी संबिका सिंह ने बच्चों को हेल्दी फूड खाने, पर्याप्त पोषण लेने और हर बुधवार को दी जाने वाली आयरन की गोली लेने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के शिक्षकों का योगदान भी महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने छात्रों के मानसिक विकास और पढ़ाई में संतुलन बनाए रखने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को मानसिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।