
मेगा स्वास्थ्य शिविर में 194 मरीजों की स्वास्थ्य जांच
संक्षेप: देवघर में शनिवार को मारवाड़ी युवा मंच द्वारा मिशन हॉस्पिटल दुर्गापुर के सहयोग से एक मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 194 मरीजों को निःशुल्क चिकित्सकीय सलाह और जांचें प्रदान की गईं। 7 विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का इलाज किया। युवा मंच आगे भी समाजहित में कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बना रहा है।
देवघर। श्री श्याम कीर्तन मंडल देवघर परिसर में शनिवार को मारवाड़ी युवा मंच देवघर शाखा द्वारा मिशन हॉस्पिटल दुर्गापुर के सहयोग से मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विशेषज्ञों द्वारा निःशुल्क चिकित्सकीय सलाह के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जांच निःशुल्क प्रदान की गयी। इस शिविर में कुल 194 मरीज लाभान्वित हुए। इस दौरान दुर्गापुर मिशन हॉस्पिटल से आए 7 विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का इलाज़ किया गया। जिसमें डॉ. प्रदीप धोनी (कार्डियो और वैस्कुलर स्पेशलिस्ट), डॉ. तीर्थ मुखर्जी (ऑर्थोपेडिक स्पेशलिस्ट), डॉ. अनमोल शोधी (डर्मेटोलॉजिस्ट स्पेशलिस्ट), डॉ. गौरभ भादुड़ी (गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट विशेषज्ञ), डॉ. यास्मीन मालपानी (जनरल मेडिसिन/ फिजिशियन), डॉ. नम्रता परिदा (स्त्री रोग विशेषज्ञ) एवं डॉ. जिसेंथाया क्रिस्टीना (जनरल सर्जरी) शामिल हैं।

मौके पर बीपी , ब्लड शुगर, इसीजी, इको, बीएमडी, पीएफटी इत्यादि जांच भी निःशुल्क की गई। इस संबंध में मंच के अध्यक्ष रोहित सुल्तानियां ने बताया की उनकी पूरी टीम शिविर आयोजन के लिए काफी समय से लगे हुए थे। जिस कारण यह आयोजन सफल हो पाया। कहा कि आगे भी युवा मंच द्वारा समाजहित में विभिन्न तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा की बहुत जल्द मंच द्वारा जरुरतमंदों के बीच गर्म कपड़े, एवं स्कूली छात्रों के बीच नोटबुक, पेंसिल इत्यादि का वितरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक रिशव केड़िया, मुकेश अग्रवाल, साकेत छावछरिया, संतोष सिलोदिया, अमरदीप शर्मा, अलोक अग्रवाल, दीपक लाठ, केशव चोखानी, अमित छावछरिया, अनुज धानुका, मनोज नेवर, विजय कौशिक, प्रत्युष सुल्तानिया इत्यादि का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इस बात की जानकारी मंच के अध्यक्ष रोहित सुलतानियां ने दी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




