महाशिवरात्रि पर वीआईपी व वीवीआईपी दर्शन पर रहेगी पूर्ण रोक : उपायुक्त
देवघर,प्रतिनिधि।समाहरणालय के सभागार में गुरुवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में महाशिवरात्रि एवं शिव बारात के सफल स

देवघर,प्रतिनिधि। समाहरणालय के सभागार में गुरुवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में महाशिवरात्रि एवं शिव बारात के सफल संचालन को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की गई। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि बाहर से आने वाले देवतुल्य श्रद्धालुओं को बेहतर से बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए हम सभी को मिलकर पूरी तत्परता के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। ताकि सभी के जन सहयोग से सुरक्षित जलार्पण के साथ श्रद्धालुओं को बाबा नगरी में एक सुखद अनुभूति दी जा सके। मौके पर डीसी ने विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था व यातायात व्यवस्था के साथ ही श्रद्धालुओं के सुगम जलार्पण, पूजा-अर्चना एवं शिव बारात के दौरान रूटलाईन में किए जाने वाले विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए सभी कार्यों को तय समय के अनुरूप पूर्ण करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को दिया।
उन्होंने बाबा मंदिर व उसके आस पास के क्षेत्रों के अलावा रूटलाईन में व्यवस्थओं को और भी बेहतर करने के उद्येश्य से मंदिर प्रांगण व आस पास के क्षेत्रों में बिजली व लाईटिंग, पेयजल, शौचालय, सड़क, स्लैब, बेरिकेड्स, स्वास्थ्य, अतिक्रमण, साफ-सफाई व अग्निशमन व्यवस्था के अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा के लिए आपसी समन्वय के साथ बेहतर कार्य करने का निर्देश दिया। डीसी ने कहा कि महाशिवरात्रि के अवसर पर वीआईपी व वीवीआईपी दर्शन पर पूर्ण रूप से रोक रहेगा। महाशिवरात्रि के अवसर पर पूर्व की तरह 600 रुपए शीघ्रदर्शनम कूपन की राशि निर्धारित की गई है। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी शैलश प्रियदर्शी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, जिला खेल पदाधिकरी संतोष कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी व संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता आदि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



