निर्बाध पेयजलापूर्ति को मुखिया ने जलसहिया के साथ किया बैठक
सारठ,प्रतिनिधि।प्रखंड के ग्रामीणों को निर्बाध पेयजलापूर्ति उपलब्ध कराने के लिए बीडीओ चन्दन कुमार सिंह के निर्देश पर प्रखंड के डिंडाकोली पंचायत सचिवा

सारठ,प्रतिनिधि। प्रखंड के ग्रामीणों को निर्बाध पेयजलापूर्ति उपलब्ध कराने के लिए बीडीओ चन्दन कुमार सिंह के निर्देश पर प्रखंड के डिंडाकोली पंचायत सचिवालय में मुखिया प्रमोद कुमार राय की अध्यक्षता में जल सहिया के साथ बैठक की गई। जिसमें मौजूद जल सहियाओं को अपने अपने कार्य क्षेत्र में निर्बाध पेयजलापूर्ति जारी रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। कहा कि जिनके क्षेत्र में पेयजल संकट है उसका त्वरित निष्पादन करने का प्रयास करें। कहा कि अगर कहीं चापानल खराब है, तो उसकी जानकारी मुखिया एवं पंचायत सचिव को दें। ताकि उसका समाधान किया जा सके। वहीं लोगों को सरकारी चापानल, जलमीनार आदि की देखभाल तथा बेहतर रख रखाव के लिए जागरूक करें।
वहीं पंचायत में कार्यरत 14 में से सिर्फ 5 जल सहिया उपस्थित होने पर मुखिया एवं पंचायत सचिव ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि सूचना के बावजूद बैठक में भाग नहीं लेना जलसहिया अपने कार्य के प्रति लापरवाह व गैर जिम्मेदार हैं। कहा कि ऐसे जलसहिया के विरुद्ध वरीय अधिकारियों को रिपोर्ट किया जाएगा। बैठक में जल सहिया निर्मला देवी, राधा कुमारी, नीलम देवी, सिया सिंह, मीरा देवी के अलावे पवन कुमार दास, रोहित मंडल समेत अन्य लोग मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


