पालोजोरी : एमडीए कार्यक्रम की शुरुआत
पालोजोरी प्रतिनिधिफाइलेरिया से बचाव के लिए सोमवार से प्रखंड क्षेत्र में एमडीए कार्यक्रम की शुरूआत हुई। सीएचसी में उपप्रमुख पायल साधु व प्रभारी चिकित

पालोजोरी प्रतिनिधि फाइलेरिया से बचाव के लिए सोमवार से प्रखंड क्षेत्र में एमडीए कार्यक्रम की शुरूआत हुई। सीएचसी में उपप्रमुख पायल साधु व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. लियाकत अंसारी ने फाइलेरिया रोधी दवा खाकर मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि 10 से 25 फरवरी तक कार्यक्रम चलेगा। इसके तहत प्रखंड क्षेत्र के 1 लाख 92 हजार लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने का लक्ष्य तय किया गया है। 10 फरवरी को 274 बूथों में यह दवा खिलायी गयी। जबकि 11 फरवरी से दवा प्रशासक घर-घर जाकर लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाएंगे।
बताया कि कार्यक्रम की मॉनिटरिंग के लिए 57 पर्यवेक्षकों के अलावे नोडल पदाधिकारी के साथ सीएचसी की टीम जुटी हुई है। कहा कि 2 वर्ष से ऊपर के सभी स्वस्थ्य व्यक्ति गर्भवति व बुजूर्ग व्यक्ति को छोड़कर अन्य लोगों को डीईसी व एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। दवा सेवन करने से ग्रामीण फाइलेरिया जैसे गंभीर बीमारी से बच सकते हैं। इस अवसर पर केजीबी में बच्चियों को दवा खिलायी गयी। मौके पर नोडल चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नित्यानंद चौधरी, डॉ. बरुण मंडल, डॉ. स्मिता पुष्पांजली, डॉ. आनंद कुमार, डॉ. सुदीप कुमार, एमटीएस गौतम कुमार, बीडीएम आशुतोष कुमार, एसटीएस गिरीश कुमार यादव, एमपीडब्लू रोहित कुमार, डब्लूएचओ के इंद्रनील दास, रणधीर कुमार हाजरा, लिपीक सरिता देवी, रोशन कुमार साह, एएनएम मंजू कुमारी सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



