महाशिवरात्रि पर प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में जुटी भीड़

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघर
Follow us on Google News
share

पालोजोरी,प्रतिनिधि।रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर औघड़दानी बाबा भोले के मंदिरों में श्रद्धालुओं का हुजूम टूट पड़ा। पालोजोरी के आकर्षक व नए बने श

महाशिवरात्रि पर प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में जुटी भीड़

पालोजोरी,प्रतिनिधि। रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर औघड़दानी बाबा भोले के मंदिरों में श्रद्धालुओं का हुजूम टूट पड़ा। पालोजोरी के आकर्षक व नए बने शिवमंदिर सहित क्षेत्र के खागा, फतेहनाथ, बगदाहा, असना सहित निकटवर्ती जमधारा शिव मंदिर में भक्तों की भीड़ पूजा अर्चना करने के लिए जुटी थी। मंदिरों में तील रखने तक की जगह नहीं थी। महाशिवरात्रि को लेकर विभिन्न शिवालयों को शिवरात्रि पूजा कमेटी द्वारा आकर्षक तरीके से सजाया गया था। पालोजोरी के शिव मंदिर सहित फतेहनाथ, खागा व बगदाहा मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए दूरदराज से लोग पहुंचे थे। ऐसा कहा जाता है कि महाशिवरात्रि के अवसर पर पूजा करने से कुंवारी कन्याओं को मनोवांछित फल व वर की प्राप्ति होती है।

वहीं दूसरी ओर विभिन्न शिव मंदिरों में भीड़ को देखते हुए चौकीदारों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। मंदिरों के बाहर फूल बेलपत्र व प्रसाद बेचने वाले लोगों ने भी अपनी अस्थाई दुकानें सजा रखी थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।