4 दिवसीय 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ को बह रही भक्ति की बयार
पालोजोरी के एवरग्रीन ब्लॉक में चार दिवसीय 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन हुआ है। पहले दिन भव्य मंगलकलश शोभायात्रा निकाली गई जिसमें 500 से ज्यादा कन्याओं और महिलाओं ने भाग लिया। यज्ञ स्थल पर भक्तों की भीड़ है और भक्ति का माहौल बना हुआ है। यज्ञ का अनुष्ठान शशिकांत महाराज के नेतृत्व में हो रहा है।

पालोजोरी। पालोजोरी के एवरग्रीन ब्लॉक मैदान में बुधवार से शुरू हुए 4 दिवसीय 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन यज्ञ स्थल पर भक्तों की भीड़ रही। लोग यज्ञ स्थल पर बने कुंड के सम्मुख बैठ पूरे भक्ति भाव से हवन कर रहे हैं। यज्ञ स्थल पर भक्ति की बयार बह रही है। पूरा पालोजोरी का माहौल भक्तिमय हो उठा है। बताते चलें कि 4 दिवसीय 24 कुंडीय यज्ञ की शुरुआत बुधवार को भव्य मंगलकलश शोभायात्रा के साथ हुई है। भव्य कलश शोभायात्रा में पालोजोरी सहित आसपास के गांवों की 500 से ज्यादा कन्याओं व महिलाओं ने कलश यात्रा निकाल क्षेत्र को भक्ति भाव से रंग दिया था।
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के दिव्य संरक्षण व वंदनीया माता जी व अखंड दीप की जन्मशताब्दी वर्ष 2026 कार्यक्रमों की शृंखला में युग निर्माण योजना के तहत प्रखंड मुख्यालय से सटे एवरग्रीन मैदान में इस 4 दिवसीय 24 कुंडीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ का आयोजन हो रहा है। गायत्रीतीर्थ हरिद्वार से पधारे यज्ञाचार्य शशिकांत महाराज व सहयोगी रमेश तिवारी के सान्निध्य यज्ञ अनुष्ठान हो रहा है। 4 दिवसीय यज्ञ के तीसरे व चौथे दिन भी यज्ञ हवन के साथ संगीतमय प्रवचन होगा। आयोजन को सफल बनाने में पालोजोरी यज्ञ समिति सदस्यों के अलावे बड़ी संख्या में गायत्री परिवार व सनातनी श्रद्धालुओं का योगदान है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



