दहेज में कार व जेवरात नहीं मिलने पर विवाहिता की हत्या
मधुपुर, प्रतिनिधि। मधुपुर थाना क्षेत्र के चरपा गांव में दहेज लोभियों पर अतिरिक्त दहेज में फोर व्हीलर और जेवरात की मांग पूरा नहीं करने पर विवाहिता की ह

मधुपुर, प्रतिनिधि। मधुपुर थाना क्षेत्र के चरपा गांव में दहेज लोभियों पर अतिरिक्त दहेज में फोर व्हीलर और जेवरात की मांग पूरा नहीं करने पर विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। दुमका जिले के जरमुंडी थाना अंतर्गत भोड़ाबाद गांव निवासी मृतका के पिता- दिनेश प्रसाद ठाकुर ने अपनी बेटी नेहा कुमारी की निर्मम हत्या का आरोप पति, सास, श्वसुर, ननद पर लगाते हुए पुलिस से कठोर कार्रवाई की मांग की है। दिनेश ने पुलिस से कहा है कि उनकी बेटी नेहा का विवाह मधुपुर थाना क्षेत्र के चरपा गांव निवासी सुमेश पाठक, पिता- हृदय पाठक के साथ की थी।
उनकी बेटी ने 9 सितंबर 2025 को एक बच्चे को जन्म दिया था। गत 26 फरवरी को उनके घर से बेटी के श्वसुर हृदय पाठक विदा कर अपने घर चरपा ले गये थे। उसके बाद 2 मार्च सोमवार को सूचना दी गयी कि उनकी बेटी सीरियस है, जल्दी चरपा आ जाएं। सूचना पर बड़े भाई के साथ सपरिवार वहां पहुंचे तो देखा कि उनकी बेटी नेहा मर चुकी थी। आरोप लगाया कि ससुरालवालों द्वारा शादी के बाद से ही फोर व्हीलर और जेवर की मांग की जा रही थी। यह भी बताया कि शादी के समय बेटी को 10 से 12 भर सोने के जेवरात दिया था। साथ ही घर की सभी सामग्री दीवान, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, एसी सहित अन्य घरेलू सामान भी दिया था। एकमात्र पुत्री की शादी के समय जितना हो सका था, दिया था। आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को सास, श्वसुर, बॉबी देवी, लता देवी, पति- अजीत कुमार द्वारा निर्ममतापूर्वक मार दिया गया। उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि उनकी बेटी की मुट्ठी से कुछ बाल भी मिले हैं, जो उनके पास हैं। पुलिस से आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई है, ताकि घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो और मृतका की आत्मा को शांति मिल सके। पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया है। शिकायत के आधार पर पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। घटना को लेकर पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा कि यह हत्या है या कुछ और।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



