घर तक पेयजल पहुंचाने का कार्य अधर में लटका
मारगोमुंडा पंचायत के ग्रामीणों को नल जल योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। 2019-20 में वाटर फिल्टर हाउस, पंप हाउस और पानी टंकी का निर्माण हुआ, लेकिन सप्लाई अभी तक चालू नहीं हो पाई है। इस कारण ग्रामीण पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं और उन्होंने सरकार से शुद्ध पेयजल आपूर्ति की मांग की है।
मारगोमुंडा,प्रतिनिधि। हर घर में नल से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति किए जाने को लेकर संचालित नल जल योजना का लाभ अभी तक मारगोमुंडा पंचायत के लोगों को नहीं मिल पाया है। मारगोमुंडा पंचायत के मारगोमुंडा, सालमान्द्रा, बाघसीला, ग्रीनजोरी, परसिया आदि गांव तक नल से शुद्ध पेयजल पहुंचने की योजना अधर में लटका हुआ है। ग्रामीणों के लिए शुद्ध पेयजल पीने का सपना अभी भी सपना बना हुआ है। बताया जाता है कि नल जल योजना के तहत सन 2019-20 में मारगोमुंडा प्रखंड कार्यालय के समीप वाटर फिल्टर हाउस, टीकोपहाड़ी जयंती नदी में पंप हाउस और सालमान्द्रा गांव में पानी टंकी का निर्माण कराया गया है।
गांव के घरों तक सप्लाई वाटर का कनेक्शन भी दिया गया है, लेकिन अभी तक सप्लाई वाटर चालू नहीं हो पाया है। जिसके चलते पानी टंकी, सप्लाई वॉटर हाउस, पंप हाउस शोभा की वस्तु बनकर रह गया है। नल जल योजना चालू नहीं होने से मारगोमुंडा पंचायत के ग्रामीणों को सालों पर पेयजल संकट से योजना पड़ रहा है। मारगोमुंडा का कई इलाका ड्राई जोन है, जिसके चलते यहां के लोगों को पेयजल संकट से जुझना पड़ता है। ग्रामीणों ने सरकार से नल जल योजना के तहत लोगों के घरों तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति चालू करने की मांग की है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




