आठ के खिलाफ मारपीट की प्राथमिकी

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

देवघर प्रतिनिधिनगर के पुरंदाहा मोहल्ला निवासी मंजु देवी ने थाना में आवेदन देकर आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जिक्र है कि जिस जमीन को लेकर म

आठ के खिलाफ मारपीट की प्राथमिकी

देवघर प्रतिनिधि नगर के पुरंदाहा मोहल्ला निवासी मंजु देवी ने थाना में आवेदन देकर आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जिक्र है कि जिस जमीन को लेकर मारपीट हुई उसपर सिविल जज द्वारा मौजा पुरनदाहा नं. 399, जमांबंदी नं. 4 प्लाट नं. 56, रकवा 42.5 एकड़ उसके हिस्से में मिला, जिसपर बसगढ़ी कर विभाग द्वारा दखल कराया गया है। दिनांक 4 दिसंबर 2025 समय करीब 12 बजे पीड़िता के हिस्से की जमीन पर ललीता देवी, पति अनिल यादव, गायत्री देवी, पति गणेश यादव, मीणा देवी, पति सुरेश यादव, सरिता देवी, पति अमरेश यादव, नरेश यादव की पत्नी एवं दिनेश यादव की पत्नी, सीमा देवी पति शंकर यादव, रचना देवी, पति देवेन्द्र यादव सभी मिलकर तल्ली काट रहे थे।

मामले की जानकारी होने पर बेटी आशा देवी के साथ जमीन पर गये तो काम कर रहे लोग गालियां देने लगे व ललिता देवी ने हत्या की धमकी दी। विरोध करने पर मारपीट कर मां-बेटी घायल हो गयी। पुलिस मामले की जांच कर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।