आम उत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन

हिन्दुस्तान, देवघर
Follow us on Google News
share

गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय के सभागार में आम उत्सव सह बागवानी मेला आयोजित किया गया। इसका उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी ऋषि राज और अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा किया गया। मेले में विभिन्न प्रकार के आमों के स्टॉल लगाए गए थे। बीडीओ ने ग्रामीणों को आम के बगीचे लगाने के लिए प्रेरित किया।

आम उत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन

करौं, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय के सभागार में गुरुवार को आम उत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन किया गयाl मेले का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी ऋषि राज, पूर्व जिला परिषद सदस्य बलबीर राय, प्रमुख राजेश कुमार, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुनील हांसदा द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया गया l

मेले में प्रदर्शित आम की प्रजातियाँ

इस दौरान मेले में विभिन्न प्रजाति के आम का स्टॉल लगाया गया था। जिसका अवलोकन उपस्थित अतिथियों ने बारी-बारी से किया l इस मेले में लंगड़ा आम, बीजू आम, हिमराज आम, मालदा आम सहित अन्य प्रजाति का आम लाया गया था l

ग्रामीणों का योगदान

मौके पर बीडीओ ऋषि राज ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सीजनेबल आम मिलता है l प्रखंड के लोग बहुत मेहनती हैं l ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक संख्या में इस प्रकार के आम का पेड़ लगाकर लोग खाने के साथ-साथ आम बेचकर राशि भी कमा सकते हैं l सरकार द्वारा प्रखंड के सभी गांवों में मनरेगा योजना से आम का बगीचा लगाया गया है l प्रखंड को आम के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का काम ग्रामीण क्षेत्रों के लोग कर सकते हैं l

उपस्थित गणमान्य व्यक्ति

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ऋषि राज, उप प्रमुख राजेश कुमार, पूर्व जिला परिषद सदस्य बलबीर राय, झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष सुनील हांसदा, कनीय अभियंता शिव शंकर सिंह, राजेश सिंह, संतोष यादव, आकाश झा सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मी, ग्रामीण, राजनीतिक दलों के नेता आदि आम उत्सव सह बागवानी मेला में मौजूद थे l

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आम उत्सव कब आयोजित किया गया था?
आम उत्सव गुरुवार को आयोजित किया गया था।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।