सो रहे व्यक्ति को वाहन ने कुचला, गंभीर

हिन्दुस्तान, देवघर
Follow us on Google News
share

बिहार के जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र में पुराने बस स्टैंड के पास सो रहे भीम राव को तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने कुचल दिया। घायल को देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया, लेकिन बाद में वह भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सो रहे व्यक्ति को वाहन ने कुचला, गंभीर

देवघर, प्रतिनिधि। बिहार के जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र अवस्थित पुराने बस स्टैंड के पास सो रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार चार पहिया चालक ने कुचल दिया। घटना में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया। ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया है। घायल की पहचान चकाई निवासी भीम राव के रूप में हुई है। घटना के संबंध में घायल के पुत्र प्रमोद राय ने बताया कि उसके पिता पुराना बस स्टैंड के पास सोए थे। उसी दौरान एक चार पहिया वाहन चालक ने लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाते हुए उसके ऊपर चढ़ा दी।

ग्रामीणों ने तत्काल चालक को पकड़ लिया और घायल को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया। परिजनों के अनुसार चालक भी घायल के साथ अस्पताल पहुंचा था, लेकिन बाद में मौका देखकर वाहन लेकर फरार हो गया। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।