खिड़की का रॉड काटकर लाखों की जेवरात ले उड़े चोर
जसीडीह,प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र के बरवा गांव में अज्ञात चोरों द्वारा घर में घुसकर लाखों रुपए मूल्य की संपत्ति चोरी करने का मामला सामने आया है। घ

जसीडीह थाना क्षेत्र के बरवा गांव में अज्ञात चोरों द्वारा घर में घुसकर लाखों रुपए मूल्य की संपत्ति चोरी करने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़ित महेश्वर प्रसाद भोक्ता ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के अनुसार बीते शुक्रवार की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरे में सो गए थे। शनिवार सुबह उठने पर देखा कि घर की खिड़की में लगे लोहे के रॉड को कटर से काट दिया गया था। कमरे में रखा सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि अज्ञात चोर सोने का चेन, कंगन, टीका, नथनी, चांदी का पायल, बर्तन समेत कई जरूरी कागजात चोरी कर फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


