Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsMajor Arrest in Deoghar Notorious Criminal Rajan Singh Rajput Captured
रंगदारी व आर्म्स एक्ट के वांटेड अपराधी राजन सिंह गिरफ्तार, भेजा गया जेल

रंगदारी व आर्म्स एक्ट के वांटेड अपराधी राजन सिंह गिरफ्तार, भेजा गया जेल

संक्षेप: देवघर में नगर थाना पुलिस ने रंगदारी और आर्म्स एक्ट के मामलों में वांछित आरोपी राजन सिंह राजपूत को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर कई थानों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसे बिहार से पकड़ा और...

Mon, 20 Oct 2025 01:07 AMNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share Share
Follow Us on

देवघर। नगर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। शहर में लंबे समय से सक्रिय और रंगदारी व आर्म्स एक्ट के कई मामलों में वांछित आरोपी राजन सिंह राजपूत को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी राजन सिंह पर नगर थाना, कुंडा, मोहनपुर थाना समेत जिले के कई अन्य थानों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। सूत्रों के मुताबिक, राजन सिंह रंगदारी, मारपीट, अवैध हथियार के उपयोग और धमकी जैसे गंभीर मामलों में फरार चल रहा था। पुलिस को उसकी काफी समय से तलाश थी। इसी क्रम में मोहनपुर थाना पुलिस ने उसे बिहार से गिरफ्तार किया, जिसके बाद नगर थाना प्रभारी को इसकी सूचना दी गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

नगर थाना पुलिस ने आरोपी को अपनी अभिरक्षा में लेकर विस्तृत पूछताछ की। पूछताछ में कई पुराने मामलों की परतें खुलने की बात सामने आ रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राजन सिंह नगर थाना क्षेत्र के ऊपर बिलासी मोहल्ले का रहने वाला है और वह स्थानीय आपराधिक गिरोहों के सक्रिय सदस्य के रूप में भी जाना जाता है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के आपराधिक इतिहास को देखते हुए उसे सीधे न्यायिक हिरासत में भेजने का निर्णय लिया गया। पुलिस अब उससे जुड़े अन्य मामलों की भी छानबीन कर रही है और यह जांच की जा रही है कि उसके संपर्क में और कौन-कौन अपराधी हैं। सूत्रों ने बताया कि राजन सिंह पिछले कुछ समय से शहर में रंगदारी वसूली और भय का माहौल फैलाने में संलिप्त था।