Deogarh News: प्रांतीय खेलकूद एथलेटिक्स : दो स्वर्ण और तीन रजत पदक मिले
हिन्दुस्तान, देवघर
Deogarh News: 9 से 12 सितंबर को गुमला में आयोजित विद्या विकास समिति की प्रांतीय खेल कूद प्रतियोगिता में महेंद्र मुनि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ने दो स्वर्ण और तीन रजत पदक जीते। विद्यालय के छात्र सुजीत टुडू और परमवीर शाही ने स्वर्ण पदक जबकि राजू कुमार ने दो रजत पदक प्राप्त किए। विद्यालय को तृतीय स्थान मिला।

Deogarh News: मधुपुर प्रतिनिधि 9 से 12 सितंबर को गुमला में आयोजित विद्या विकास समिति की प्रांतीय खेल कूद प्रतियोगिता में महेंद्र मुनि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर को दो स्वर्ण और तीन रजत पदक प्राप्त हुए। ऊंची कूद में बाल वर्ग के सुजीत टुडू ने स्वर्ण पदक, किशोर वर्ग के शॉटपुट में परमवीर शाही ने स्वर्ण पदक, ऊंची कूद किशोर वर्ग में परमवीर शाही ने रजत, डिस्कस थ्रो बाल वर्ग में राजू कुमार ने रजत और लंबी कूद में राजू कुमार ने रजत पदक प्राप्त किया। विद्यालय के सभागार में सभी स्थान प्राप्त को पदक और प्रमाण-पत्र देकर प्रधानाचार्य मदन मोहन मिश्रा और उप प्रधानाचार्य शिवनाथ झा ने सम्मानित किया।
ओवर ऑल में विद्यालय को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। विद्यालय के खेल प्रशिक्षक मनीष कुमार ने ओवर ऑल का पुरस्कार प्रधानाचार्य को समर्पित किया।


