मनरेगा सामाजिक अंकेक्षण को पंचायत स्तरीय जन-सुनवाई

Dec 19, 2025 01:59 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share Share
Follow Us on

मारगोमुंडा के 8 पंचायतों में मनरेगा सामाजिक अंकेक्षण के लिए जन-सुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान कई मुद्दों का निपटारा किया गया और कुछ मुद्दों को प्रखंड स्तर पर सुरक्षित रखा गया। अंकेक्षण में योजनाओं की गड़बड़ियों का पता चला और सुधार के निर्देश दिए गए। पारदर्शिता और योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए यह प्रक्रिया महत्वपूर्ण है।

मनरेगा सामाजिक अंकेक्षण को पंचायत स्तरीय जन-सुनवाई

मारगोमुंडा। प्रखंड के 8 पंचायत में गुरुवार को मनरेगा सामाजिक अंकेक्षण को लेकर पंचायत स्तरीय जन-सुनवाई आयोजित हुई। इस दौरान मारगोमुंडा, कानो, महजोरी, चेतनारी, बनसीमी, बाघमारा, महुआटांड़, लहरजोरी पंचायत में पंचायत स्तरीय जन-सुनवाई हमारे घर के तहत कई के तहत सामाजिक अंकेक्षण के दौरान आए कई मुद्दे का निपटारा किया और कई मुद्दे को प्रखंड स्तरीय जन-सुनवाई के लिए सुरक्षित रखा गया। जन-सुनवाई कार्यक्रम के दौरान समाजिक अंकेक्षण दल व चयनित ज्यूरी सदस्यों के समक्ष वित्तीय वर्ष- 2024-25 के तहत आए कई मुद्दों को सुना गया। अंकेक्षण के दौरान योजनाओं में आंशिक रूप गड़बड़ियां उजागर हुई। इस दौरान उपस्थित ज्यूरी सदस्यों ने कहीं सुधार करने का निर्देश तो कहीं आर्थिक दंड देकर योजनाओं को अविलंब पूरा करने का निर्देश दिया।

मौके पर अंकेक्षण दल के प्रखंड समन्वयक व पीआरपी ने उपस्थित ग्रामीणों व ज्यूरी सदस्यों से कहा कि धरातल पर योजनाओं को उतारने और पारदर्शिता रखने के उद्देश्य से समाजिक अंकेक्षण का कार्य किया जाता है। जिससे यह पता लगाया जा सके कि योजनाओं को धरातल पर उतरा गया है या नहीं, साथ ही योजनाओं में पारदर्शिता बरती गई है कि नहीं, अंकेक्षण के दौरान यह पता लगाया जा सकता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;