शिवगंगा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा में तैनान रहेंगे एनडीआरएफ जवान
महाशिवरात्रि पर देवतुल्य श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देश पर एनडीआरएफ की 33 सदस्यीय टीम को शिवगंगा सरोवर में तैनात किया गया है। श्रद्धालुओं से जलस्तर के प्रति सतर्क रहने और प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

देवघर। महाशिवरात्रि पर जिला प्रशासन द्वारा देवतुल्य श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा का मुकम्मल इंतजाम किया गया है। इसी कड़ी में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की 33 सदस्यीय टीम को शिवगंगा सरोवर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शनिवार 14 फरवरी की संध्या से प्रतिनियुक्त किया गया है। इसके अलावा महाशिवरात्रि के दौरान एनडीआरएफ के जवान 2 बोट, गोताखोर, लाइफ जैकेट एवं आवश्यक सभी उपकरणों के साथ शिवगंगा सरोवर में तैनात रहेंगे। इसके साथ ही महाशिवरात्रि को लेकर डीसी ने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा है कि शिवगंगा सरोवर में जलस्तर अधिक है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है और सुरक्षा के दृष्टिकोण से जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करने की आवश्यकता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


