Magic Show Entertains Athletes in Deoghar with District Olympic Union President s Initiative अगले 3-4 वर्षों में देवघर से जाएंगे ओलंपिक खिलाड़ी : डीएसओ, Deogarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsMagic Show Entertains Athletes in Deoghar with District Olympic Union President s Initiative

अगले 3-4 वर्षों में देवघर से जाएंगे ओलंपिक खिलाड़ी : डीएसओ

देवघर में समाजसेवी डॉ. सुनील खवाड़े ने खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों के साथ जादूगर सिकंदर का शो देखा। बारिश के बावजूद, खिलाड़ियों ने शो का आनंद लिया। डॉ. खवाड़े के प्रयासों की सराहना करते हुए जिला खेल...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरWed, 10 Sep 2025 05:37 AM
share Share
Follow Us on
अगले 3-4 वर्षों में देवघर से जाएंगे ओलंपिक खिलाड़ी : डीएसओ

देवघर। शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी सह जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष डॉ. सुनील खवाड़े ने मंगलवार को विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों, खेल संघ के पदाधिकारी और खिलाड़ियों के अभिभावक के साथ जादूगर सिकंदर का शो देखा। इस दौरान हो रहे बारिश के बीच भी विभिन्न खेलों के खिलाड़ी अपने-अपने अभिभावकों के साथ आए और जादू का शो देखकर आनंदित हुए। इस दौरान जादूगर सिकंदर ने भी एक से बढ़कर एक कला का प्रदर्शन कर सभी का खूब मनोरंजन किया। वहीं जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष डॉ. सुनील खवाड़े के विशेष आग्रह पर जिला खेल पदाधिकारी देवघर संतोष कुमार ने भी जादू के शो का आनंद उठाया।

मौके पर जादूगर सिकंदर द्वारा शो के मुख्य अतिथि सह जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार और डॉ. सुनील खवाड़े को शॉल देकर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्य अतिथि सह जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार ने कहा कि जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष द्वारा यह अनोखी पहल की गयी है, जो काबिले तारीफ है। कहा कि बच्चों की पढ़ाई में स्कॉलरशिप जो इन्होंने अपनी माताजी स्व. फूलमणि देव्या के नाम पर शुरू किया और तनाव भरी जिंदगी में बच्चों के लिए यह अनोखी पहल सराहनीय है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष विभिन्न खेल के लिए काम कर रहे हैं, यकीनन देवघर से अगले तीन-चार वर्षों में देवघर के दो-तीन खिलाड़ी ओलंपिक में खेलते नजर आएंगे। इस अवसर पर देवघर जिला खेल प्राधिकरण के सचिव आशीष झा, नवीन शर्मा, वीरेंद्र सिंह, जोगिंदर तिवारी, ऋषि राज सिंह, जिम्मी, गोरे, राकेश राय सहित विभिन्न खेलों के खिलाड़ी अपने-अपने परिवार के साथ जादू का शो देखने के लिए उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।